TN

TotaRam News

What's Hot

करवा चौथ 2026: चांद नहीं दिखे तो कैसे खोलें व्रत? जानें पूजा विधि और व्रत कथा

Table of Content

बारिश और खराब मौसम के कारण चंद्र दर्शन में हो सकती है परेशानी

संजय मिश्र।

देवरिया। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। परंपरा के अनुसार, रात में चंद्रमा के दर्शन करने, उन्हें अर्घ्य देने और पति के हाथों जल ग्रहण करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। हालांकि, खराब मौसम, बारिश और आसमान में घने बादल छाए रहने से चंद्र दर्शन में परेशानी हो सकती है।

करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के मन में ऐसे मौसम में यही सवाल रहता है कि यदि चांद दिखाई नहीं दिया तो व्रत कैसे खोला जाए। मौसम में बदलाव और बादलों की वजह से चंद्रमा के दर्शन नहीं होने की स्थिति में महिलाएं पूजा की वैकल्पिक विधि अपना सकती हैं।

चांद दिखाई न दे तो कैसे करें पूजा?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि बादलों के कारण चंद्रमा दिखाई नहीं दे रहा है, तो उसकी संभावित उदय दिशा की ओर मुख करके चंद्र देव का स्मरण और प्रार्थना की जा सकती है। चंद्रमा सामान्यतः पूर्व दिशा से उदित होते हैं और पश्चिम दिशा की ओर अस्त होते हैं। ऐसे में चंद्रमा के उदय की संभावित दिशा का ध्यान रखते हुए पूजा-अर्चना की जा सकती है।

महिलाएं चंद्र देव का ध्यान करके उनसे पति की लंबी उम्र, परिवार की सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में खुशहाली की कामना कर सकती हैं। हालांकि, चंद्र दर्शन न होने पर व्रत खोलने की विधि को लेकर अलग-अलग पारिवारिक और क्षेत्रीय परंपराएं हो सकती हैं। इसलिए अपने परिवार की मान्यता या स्थानीय पुरोहित की सलाह के अनुसार पूजा करना उचित रहेगा।

करवा चौथ पर मौसम का रखें ध्यान

करवा चौथ के दिन चंद्र दर्शन का विशेष महत्व होने के कारण महिलाएं चांद निकलने का इंतजार करती हैं। यदि शाम के समय बारिश या बादल छाए रहें, तो चंद्रमा के दिखाई देने में देरी हो सकती है। ऐसे में घबराने के बजाय मौसम की स्थिति पर नजर रखें और अपनी पारंपरिक पूजा-विधि के अनुसार व्रत का पारण करें। करवा चौथ का मुख्य भाव पति की लंबी उम्र, वैवाहिक सुख और परिवार की मंगलकामना है। इसलिए मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में भी श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा-अर्चना की जा सकती है।

करवा चौथ की पौराणिक व्रत कथा

बहुत समय पहले की बात है। इंद्रप्रस्थपुर के एक शहर में वेदशर्मा नाम का एक ब्राह्मण रहता था। उसकी सात पुत्र और एक पुत्री थी। पुत्री का नाम वीरावती था। वह अपने सातों भाइयों की इकलौती और लाड़ली बहन थी। वीरावती का विवाह एक योग्य ब्राह्मण युवक से हुआ। विवाह के बाद पहला करवा चौथ आया। वीरावती ने मायके में ही करवा चौथ का व्रत रखा।

सुबह से ही उसने निर्जला व्रत रखा। दिन भर वह भूख-प्यास से व्याकुल रही। शाम होते-होते उसकी हालत खराब होने लगी। सातों भाइयों से बहन की यह दशा देखी नहीं गई। तब सबसे छोटे भाई को एक उपाय सूझा। उसने पीपल के पेड़ पर चढ़कर छलनी में दीया जलाकर दिखा दिया और दूर से ही कहने लगा – “दीदी, चांद निकल आया है, अब अर्घ्य दे दो।” बहन ने भाइयों के कहने पर भ्रम में चांद समझकर अर्घ्य दे दिया और व्रत खोल लिया, भोजन कर लिया।

जैसे ही उसने भोजन किया, वैसे ही उसके पति की मृत्यु का समाचार आ गया। वीरावती रोने लगी, विलाप करने लगी। तभी वहां इंद्राणी (देवी पार्वती) प्रकट हुईं। वीरावती ने पूछा – “माता, मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ?” इंद्राणी ने कहा – “पुत्री, तुमने बिना चांद देखे, बिना विधि विधान से व्रत खोला है, इसलिए तुम्हारे पति की मृत्यु हुई है।” वीरावती ने क्षमा मांगी और कहा – “माता, मुझे इसका उपाय बताइए।”

देवी ने बताया व्रत का महत्व

देवी इंद्राणी ने कहा – “कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत विधि-विधान से करना। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय के साथ-साथ करवा माता की पूजा करनी चाहिए। सच्चे मन से निर्जला व्रत रखने से पति की आयु लंबी होती है और सभी कष्ट दूर होते हैं।”

देवी ने वीरावती को अगले साल 12 महीने तक हर चौथ का व्रत और फिर करवा चौथ का व्रत विधिपूर्वक करने को कहा। वीरावती ने पूरे मन से एक वर्ष तक व्रत किया। उसकी श्रद्धा और भक्ति से प्रसन्न होकर यमराज ने उसके पति को जीवनदान दे दिया। तब से यह मान्यता है कि जो सुहागिन स्त्री इस व्रत को सच्चे मन और पूरे विधि विधान से करती है, उसके पति की आयु लंबी होती है और वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रामकथा पार्क में सजा वैश्विक रामायण संस्कृति का मंच, देश-विदेश के कलाकारों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां

श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और लाओ पीडीआर के कलाकारों ने रामलीला के जरिए दिखाई अपनी सांस्कृतिक विरासत अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 की सांस्कृतिक संध्या ने रामायण की वैश्विक सांस्कृतिक विरासत के विविध रंग बिखेरे। रामकथा पार्क में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों के साथ श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और लाओ पीडीआर के...

दुर्लभ दस्तावेजों और चित्रों में दिखेगी अयोध्या की विरासत, 8-9 नवंबर को प्रदर्शनी खुली रहेगी

रामकथा पार्क में आयोजन अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या की हजारों वर्षों पुरानी आस्था, संघर्ष और पुनरुत्थान की कहानी अब एक विशेष ऐतिहासिक प्रदर्शनी के जरिए लोगों के सामने होगी। दीपोत्सव-2026 के अवसर पर रामकथा पार्क में ‘अयोध्या : आस्था, संघर्ष और पुनरुत्थान’ शीर्षक से यह प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें अयोध्या की प्राचीन...

अमित शाह ने अहमदाबाद में उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात की कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा की

ड्रग नेटवर्क पर कार्रवाई और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए अहमदाबाद। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में एक उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात में कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, केन्द्रीय गृह सचिव, गृह...

दीपावली की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

सुख-समृद्धि और विकसित भारत की कामना की डेस्क। भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है, “दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। रावण पर विजय के बाद...

लाखों दीपो के प्रज्ज्वलन से जगमग हुई संगम नगरी

भारद्वाज आश्रम, श्रृंगवेरपुर धाम सहित अन्य घाटों पर भव्य रूप से दीपोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन लखनऊ। लोक संस्कृति, कला, साहित्य, परम्पराओं तथा स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं जनसामान्य को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को महर्षि भारद्वाज आश्रम, श्रृंगवेरपुर धाम प्रयागराज में भव्य रूप दोपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.