/ Nov 23, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

Bakery Food Safety Rules: ब्रेड, केक और बिस्कुट में प्रतिबंधित रंगों व रसायनों के इस्तेमाल पर रोक

Table of Content

ब्रेड के नाम पर भ्रामक बिक्री नहीं चलेगी

लखनऊ। ब्रेड, बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, कुकीज, चॉकलेट और कैंडी जैसे बेकरी एवं कन्फेक्शनरी उत्पाद बनाने और बेचने वाले कारोबारियों को अब खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन करना होगा। घटिया कच्चे माल का इस्तेमाल, प्रतिबंधित रंगों-रसायनों से उत्पादों को आकर्षक बनाना, अस्वच्छ वातावरण में निर्माण, गलत भंडारण और भ्रामक दावे अब महंगे पड़ सकते हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने इस क्षेत्र के लिए विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। कारोबारियों को साफ-सफाई, गुणवत्ता, भंडारण, खाद्य रंगों, पैकेजिंग और लेबलिंग से जुड़े नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।

कच्चे माल और तैयार उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करनी होगी

बेकरी और कन्फेक्शनरी उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए मैदा, आटा, कोको पाउडर, अंडे, मेवे, मार्जरीन और शॉर्टनिंग जैसे कच्चे माल की नियमित निगरानी जरूरी है। इनमें फफूंद, असमान्य रंग, दुर्गंध, संक्रमण या मिलावट दिखने पर तुरंत स्टोर से अलग करना होगा। पैक्ड कच्चे माल में फफूंद न लगे, इसके लिए लेबल पर दिए निर्देशों के अनुसार तापमान और नमी नियंत्रित रखनी होगी। दूध, कस्टर्ड, पेस्ट्री फिलिंग जैसे जल्दी खराब होने वाले उत्पादों के लिए भंडारण से लेकर परिवहन और डिलीवरी तक कोल्ड चेन बनाए रखना अनिवार्य है। सात दिन से कम शेल्फ लाइफ वाले बेकरी उत्पादों पर उपयोग की अंतिम तिथि स्पष्ट रूप से अंकित करनी होगी।

प्रतिबंधित रंगों और रसायनों का इस्तेमाल महंगा पड़ेगा

उत्पादों का आकर्षण बढ़ाने के लिए रोडामिन बी, मेटानिल येलो और सुडान डाई जैसे औद्योगिक रंगों का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। पोटैशियम ब्रोमेट, पोटैशियम आयोडेट, फॉर्मेलिन, बोरिक एसिड और सैलिसिलिक एसिड जैसे पदार्थों का प्रयोग भी वर्जित है। इनका इस्तमाल अक्सर घटिया कच्चे माल, बासीपन या फफूंद को छिपाने के लिए किया जाता है। बेकरी और कन्फेक्शनरी उत्पादों में केवल संस्तुत रंग और प्रिजर्वेटिव का ही मानक मात्रा में प्रयोग किया जा सकता है।

स्वच्छता और प्रसंस्करण के सख्त मानक

स्टोरेज और प्रसंस्करण वाले स्थानों का फर्श, छत और दीवारें इतनी चिकनी और समतल होनी चाहिए कि उन्हें आसानी से धोया जा सके। धुलाई और प्रसंस्करण के दौरान निकलने वाले पानी के लिए उचित ड्रेनेज व्यवस्था तथा कचरे के नियमित निस्तारण का बंदोबस्त जरूरी है। काम करने वाले कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता और निर्धारित ड्रेस कोड (एप्रन, हेड नेट, दस्ताना) का पालन अनिवार्य है। हर धुलाई के काम में पीने योग्य पानी का ही प्रयोग करना होगा। स्टोरेज एवं प्रसंस्करण क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी और वेंटिलेशन होना चाहिए। कच्चे माल की प्राप्ति, तैयारी, बेकिंग, ठंडा करने, पैकिंग और भंडारण के लिए अलग-अलग व्यवस्थित क्षेत्र होने चाहिए, ताकि एक खाद्य पदार्थ से दूसरे में संक्रमण न फैले। मिक्सर, ओवन, ट्रे, मोल्ड और खाद्य पदार्थों के संपर्क में आने वाले सभी उपकरण खाद्य-ग्रेड गुणवत्ता के होने चाहिए।

सिर्फ रंग मिलाकर ब्रेड को ब्राउन, होल व्हीट ब्रेड, मिल्क ब्रेड बनाने का दावा नहीं चलेगा

अलग-अलग नाम से बेची जाने वाली ब्रेड में संबंधित सामग्री की निर्धारित न्यूनतम मात्रा होनी चाहिए। होल व्हीट ब्रेड (whole wheat bread) में कुल आटे का कम से कम 75 प्रतिशत साबुत गेहूं का आटा होना चाहिए। मल्टीग्रेन ब्रेड में गेहूं के अलावा अन्य अनुमन्य अनाजों की मात्रा न्यूनतम 20 प्रतिशत होनी चाहिए। मिल्क ब्रेड में दूध के ठोस पदार्थ कम से कम छह प्रतिशत होने चाहिए। ओट, ब्रान, हनी, फ्रूट या अन्य विशेष नामों से बेची जाने वाली ब्रेड में भी संबंधित सामग्री की निर्धारित मात्रा होना जरूरी है।

पैकेट पर पूरी जानकारी देना भी जरूरी

पैकेजिंग पर उत्पाद का नाम, सामग्री की सूची, एलर्जेन संबंधी जानकारी, पोषण विवरण, शाकाहारी/मांसाहारी चिह्न, बैच नंबर, निर्माण एवं समाप्ति तिथि तथा 14 अंकों का एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर देना अनिवार्य होगा। दूध, सोया, ग्लूटेन और मेवे जैसे एलर्जेन की जानकारी स्पष्ट रूप से देनी होगी। केक बोर्ड, पेपर कप, रैपर और टेकअवे बॉक्स खाद्य-ग्रेड होने चाहिए। खाद्य पदार्थों को लपेटने या पैक करने के लिए अखबार या छपे हुए कागज का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। वनस्पति वसा, मार्जरीन और शॉर्टनिंग में ट्रांस फैट की मात्रा दो प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। शुगर फ्री, प्रिजर्वेटिव फ्री, ऑर्गेनिक और हेल्दी जैसे दावों की भी उत्पाद के वास्तविक फॉर्मूलेशन और अभिलेखों के आधार पर जांच की जाएगी।

कैफे और दुकानों के काउंटर भी जांच के दायरे में

खुले केक, पेस्ट्री, मफिन, कुकीज और ब्रेड को शीशे के डिस्प्ले केस या खाद्य-ग्रेड कवर में रखना होगा, ताकि वे धूल, मक्खियों और ग्राहकों के सीधे संपर्क से सुरक्षित रहें। केक काटने वाले चाकू, ट्रे और अन्य उपकरणों को नियमित रूप से सैनिटाइज करना होगा। कच्चे और तैयार खाद्य पदार्थों के लिए अलग-अलग उपकरणों का इस्तेमाल करना जरूरी है। कैफे में इस्तमाल होने वाले दूध को उचित तापमान पर रखना तथा आइस मेकर में सुरक्षित पेयजल का उपयोग सुनिश्चित करना होगा। कॉफी मशीन, ब्लेंडर और जूसर की नियमित सफाई भी अनिवार्य है।

लाइसेंस से लेकर रिकॉर्ड तक की होगी जांच

सभी कारोबारियों के पास गतिविधियों के अनुरूप लाइसेंस या पंजीकरण होना चाहिए। मैदा, चीनी, दूध के ठोस पदार्थ, वसा, खाद्य रंग और फ्लेवर की खरीद के बिल, बैच नंबर और आपूर्तिकर्ताओं का रिकॉर्ड सुरक्षित रखना होगा। कच्चे माल और तैयार उत्पादों का बैच रिकॉर्ड, रेसिपी, फॉर्मूलेशन तथा शेल्फ लाइफ का विवरण भी उपलब्ध होना चाहिए।

कर्मचारियों के मेडिकल रिकॉर्ड, पेयजल की जांच रिपोर्ट, कीट नियंत्रण संबंधी दस्तावेज और तापमान नियंत्रण के रिकॉर्ड भी रखने होंगे। बाजार में किसी उत्पाद के असुरक्षित पाए जाने पर उसे तत्काल वापस मंगाने की प्रभावी व्यवस्था और वितरण की पूरी जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, 23 से 26 नवंबर तक दिखेगी देश-विदेश की जनजातीय संस्कृति

कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी आएंगे लखनऊ लखनऊ। जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क...

28 एवं 29 नवंबर को अभियान दिवसों में भी मिलेगा मतदाता सूची में नाम जांचने एवं जुड़वाने का अवसर

प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आगामी विशेष अभियान दिवसों में भी बीएलओ रहेंगे उपस्थित लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज 22 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता...

UP Assistant Professor Answer Key 2026 जारी, 29 नवंबर तक उत्तरकुंजी पर आपत्ति का मौका

अभ्यर्थी 22 से 29 नवम्बर की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) चयन परीक्षा की 19 एवं 20 नवम्बर...

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.