/ Nov 23, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

UP में छठ पूजा 2026 पर स्वच्छता की मिसाल, #UPCitiesKaSwachhChhath सोशल मीडिया पर देश में नंबर-1 ट्रेंड

Table of Content

नगर कर्मियों की मेहनत से स्वच्छ और भव्य हुआ छठ महापर्व : ए.के. शर्मा

लखनऊ। सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग द्वारा की गई स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं की व्यापक व्यवस्थाओं ने देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के नगरीय निकायों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सोशल मीडिया पर भी व्यापक सराहना हुई। छठ महापर्व के अवसर पर #UPCitiesKaSwachhChhath देश में नंबर वन पर ट्रेंड करने लगा।

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि हमारे नगर कर्मियों के अथक परिश्रम, पुरुषार्थ और समर्पण से दिव्य भाव एवं स्वच्छ वातावरण में छठ महापर्व संपन्न हुआ। सभी की मेहनत रंग लाई और आज सुबह से ही यूपी के स्वच्छ छठ की गूंज सोशल मीडिया पर देशभर में सुनाई दे रही है। यह उपलब्धि प्रदेश के सभी सफाई मित्रों, नगर कर्मियों और नगरीय निकायों की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

मंत्री ए.के. शर्मा ने लक्ष्मण मेला घाट पर सूर्य को अर्घ्य देकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

छठ महापर्व के पावन अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा लखनऊ स्थित लक्ष्मण मेला घाट पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन किया तथा स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल एवं अन्य नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अटूट आस्था का प्रतीक है। श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

मंत्री ने कहा कि छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर वह विगत कई दिनों से लगातार घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने महापौर सुषमा खर्कवाल एवं नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ लक्ष्मण मेला घाट, झूलेलाल घाट, मेहंदी घाट सहित विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से घाटों की साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने पर जोर दिया। निरंतर निगरानी और नगर निगम की टीम के समर्पित प्रयासों से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

101 छठ घाटों के विकास पर 120.34 करोड़ रुपये खर्च होंगे

मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। छठ महापर्व के अवसर पर प्रदेश के घाटों पर दिखाई देने वाली स्वच्छता, सुंदरता और भव्यता इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि हमारे सफाई मित्रों और नगर कर्मियों ने दिन-रात परिश्रम करके घाटों को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाया। उनकी मेहनत ने न केवल श्रद्धालुओं का मन जीता, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उत्तर प्रदेश की एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहचान स्थापित की है।

उन्होंने बताया कि नगर विकास विभाग द्वारा प्रदेशभर में छठ घाटों के विकास, निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कराए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत अब तक कुल 101 छठ घाटों के विकास हेतु 120.34 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत/आवंटित की गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 33 घाटों के लिए 66.512 करोड़ रुपए, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 26 घाटों के लिए 29.318 करोड़ रुपए तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 में 42 घाटों के लिए 24.510 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत का प्रावधान किया गया है। इन प्रयासों का उद्देश्य छठ घाटों को स्थायी रूप से विकसित कर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।


#UPCitiesKaSwachhChhath ट्रेंड को बताया सामूहिक मेहनत की सफलता का प्रतीक

मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में छठ महापर्व के आयोजन को स्वच्छता, सुव्यवस्था और भव्यता का नया स्वरूप देने में नगरीय निकायों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। घाटों की सफाई से लेकर आकर्षक सजावट, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं तक प्रत्येक स्तर पर नगर कर्मियों ने पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि जब सामूहिक संकल्प के साथ समर्पित भाव से कार्य किया जाता है, तो उसके सकारात्मक परिणाम पूरे देश के सामने आते हैं। सोशल मीडिया पर #UPCitiesKaSwachhChhath का देश में नंबर वन ट्रेंड करना इसी सामूहिक मेहनत और जनसहभागिता की सफलता का प्रतीक है।

मंत्री ए.के. शर्मा ने छठ महापर्व को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में योगदान देने वाले सभी सफाई मित्रों, नगर कर्मियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सहयोगी संस्थाओं की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी कार्यसंस्कृति और नागरिक जिम्मेदारी का अभिन्न हिस्सा बननी चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के सभी नगरों को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, 23 से 26 नवंबर तक दिखेगी देश-विदेश की जनजातीय संस्कृति

कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी आएंगे लखनऊ लखनऊ। जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क...

28 एवं 29 नवंबर को अभियान दिवसों में भी मिलेगा मतदाता सूची में नाम जांचने एवं जुड़वाने का अवसर

प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आगामी विशेष अभियान दिवसों में भी बीएलओ रहेंगे उपस्थित लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज 22 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता...

UP Assistant Professor Answer Key 2026 जारी, 29 नवंबर तक उत्तरकुंजी पर आपत्ति का मौका

अभ्यर्थी 22 से 29 नवम्बर की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) चयन परीक्षा की 19 एवं 20 नवम्बर...

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.