/ Jul 21, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

स्वच्छ भारत मिशन-Urban 2.0 राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश की भागीदारी, शहरी स्वच्छता और विकास कार्यों की प्रगति पर ए.के. शर्मा ने दी जानकारी

Table of Content

“मैनहोल से मशीनहोल” की अवधारणा पर दिया विशेष जोर

लखनऊ। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में आयोजित “National Review of Swachh Bharat Mission-Urban 2.0” कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रतिभाग करते हुए प्रदेश में स्वच्छता एवं नगरीय विकास के क्षेत्र में किए जा रहे अभिनव कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने शहरी स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश में वर्षों पुराने कचरे के पहाड़ों के वैज्ञानिक निस्तारण के साथ कई नगरों को “जीरो वेस्ट सिटी” के रूप में विकसित किया जा रहा है। नगर निकायों में आधुनिक तकनीक के माध्यम से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत बनाया गया है।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में लाखों मीट्रिक टन लीगेसी वेस्ट का सफल निस्तारण किया गया है, जिससे बड़ी मात्रा में भूमि पुनः उपयोग योग्य बनी है। उन्होंने बताया कि नगर विकास विभाग द्वारा एमआरएफ सेंटर, कम्पोस्टिंग यूनिट, पीपीपी मॉडल तथा डिजिटल मॉनिटरिंग जैसी व्यवस्थाओं को तेजी से लागू किया जा रहा है। उन्होंने “मैनहोल से मशीनहोल” की अवधारणा पर विशेष बल देते हुए कहा कि सीवर एवं मैनहोल सफाई कार्यों में आधुनिक मशीनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि किसी भी कर्मचारी को मैनहोल में उतरने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने कहा कि मानव जीवन की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की नगरीय निकायों की वित्तीय प्रगति, स्वच्छता मॉडल, लीगेसी वेस्ट निस्तारण तथा तकनीकी नवाचारों की सराहना की गई। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक शहरी व्यवस्थाओं की दिशा में निरंतर अग्रसर है। इस बैठक में विभिन्न राज्यों के नगर विकास मंत्री सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयपुर शिवयोग कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब: डॉ. ईशान शिवानंद ने सिखाई मानसिक तनाव से मुक्ति और ध्यान की प्रभावी साधना

डॉ. ईशान शिवानंद ने बताया आध्यात्म का व्यावहारिक अर्थ, मानसिक संतुलन और आत्म-कल्याण के चार चरणों पर दिया मार्गदर्शन जयपुर। तेज रफ्तार जीवनशैली, काम के बढ़ते दबाव और मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए जयपुर में आयोजित एक विशेष शिवयोग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना। रविवार को दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित ‘शिवयोग...

Maa Thawe Bhawani Temple Gopalganj: रहषु भगत के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

रहषु भगत की कथा से जुड़ा है इतिहास थावे, गोपालगंज (बिहार) | संजय मिश्र गोपालगंज। आइए, आपको लेकर चलते हैं बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित मां थावे भवानी के पावन दरबार में। देवरिया और कुशीनगर जिले से सटे इस प्रसिद्ध धाम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। घंटियों की...

LDA Action in Aliganj Lucknow: अग्निकांड के बाद अवैध व्यावसायिक भवन का ध्वस्तीकरण शुरू

LDA ने जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश, बिल्डर ने स्वयं तोड़ना शुरू किया अवैध निर्माण लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-डी में भूखण्ड संख्या-एम0एस0-102 पर निर्मित जिस भवन में अग्निकांड हुआ था, सोमवार को उसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गयी। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा जारी ध्वस्तीकरण आदेश के अंतर्गत बिल्डर ने स्वयं ही अवैध निर्माण तोड़ना...

धर्मपाल सिंह ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर, पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए बनाई जाएगी कार्ययोजना

डेयरी क्षेत्र मजबूत करने के निर्देश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के बाढ़ संभावित एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में गोवंश एवं अन्य पशुओं के लिए भूसे एवं हरे चारे...

घोसी सहकारी चीनी मिल का मंत्री ए.के. शर्मा ने किया निरीक्षण, पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा

चीनी मिल को आधुनिक और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में ठोस पहल लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आगामी पेराई सत्र के दृष्टिगत घोसी सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिल परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.