TN

TotaRam News

What's Hot

Uttar Pradesh Divyangjan Scheme: 17 सितंबर 2026 को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण से लाभान्वित होंगे दिव्यांगजन

Table of Content

प्रदेश के सभी 75 ज़िलों में भव्य आयोजन होंगे – राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप

लखनऊ। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने आज अपनेे सरकारी कार्यालय में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि उ0प्र0 सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है और बड़ी धनराशि दिव्यांगजनों के कल्याण एवं विकास हेतु व्यय की जा रही है, लेकिन पब्लिक डोमेन में सरकार के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न नहीं हो पा रहा है, जिस पर मंत्री ने सख्त टिप्पणी करते हुऐ संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जाए।

इसी सन्दर्भ ने मंत्री ने बताया कि आगामी 17 सितम्बर को एक भव्य आयोजन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विभागीय योजनाओं के पात्र दिव्यांगजन उम्मीदवारों को लाभान्वित किया जायेगा। इसी के साथ ही प्रदेश के सभी 75 ज़िलो में भी मण्डल व ज़िला स्तर पर बड़े आयोजन किये जायेंगे, जिसमें एम0पी0, एम0एल0ए0, प्रभारी मंत्री, डी0एम0, एस0डी0एम0 व जन प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। चिन्हित लाभार्थियों को उपकरण वितरण हेतु 17 सितम्बर 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक वितरण शिविर आयोजित करने के निर्देश।

दिव्यांग पेंशन और सहायक उपकरण योजनाओं की समीक्षा

मंत्री कश्यप ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुऐ बताया कि दिव्यांग पेंशन योजना कुल ₹1,47,004.69 लाख का बजट का प्राविधान किया गया है, जिसके सापेक्ष अद्यतन ₹31,210.57 लाख (21.23 प्रतिशत) व्यय कर कुल 10,44,022 लाभार्थियों को पेंशन का प्रेषण किया जा चुका है। 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले अनुमानित 2,05,000 से 2,15,000 लाभार्थियों हेतु इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के अंतर्गत भारत सरकार के निर्देशानुसार पेंशन का प्रेषण अब ‘एस०एन०ए० स्पर्श माड्यूल से किया जा रहा है।

प्रदेश के राज्यमंत्री दिव्यांगजन ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम त्रिमाही में कुष्ठावस्था पेंशन योजना की प्रगति कुल ₹4,860.00 लाख के बजट आवंटन (जिसमें से 25.33 प्रतिशत व्यय) के सापेक्ष कुल 13,734 लाभार्थियों को ₹1,231.17 लाख का भुगतान पर मंत्री महोदय असंतोष व्यक्त करते हुऐ तीव्र गति से कार्य करने के सम्बधित अधिकारियों को निर्देश दिये। कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत ₹3,840.00 लाख की धनराशि का बजट प्राविधानित किया गया, जिसके तहत प्रदेश भर में 989 चिन्हांकन शिविरों की तिथियाँ निर्धारित कर पात्र दिव्यांगजनों के चिन्हांकन की कार्यवाही जारी है। अब तक 27,300 पात्र दिव्यांगजन चिन्हित किए जा चुके हैं। इसी प्रकार निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल योजना के अन्तर्गत ₹600.00 लाख के बजट की व्यवस्था की गयी है। निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल वितरण योजना के अन्तर्गत प्रथम चरण में प्रदेश के सभी 75 जनपदों हेतु प्रति जनपद 15 ट्राईसाईकिल के हिसाब से कुल 1,125 मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

दिव्यांगजन योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी के निर्देश

दिव्यांगजन के पूनर्वास एवं उसको सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा विभागीय दुकान निर्माण/संचालन योजना के अन्तर्गत अब तक सिर्फ 237 दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया गया, जो बजट का 22.23 प्रतिशत है, जिस पर मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही क्षम्य न होगी।

प्रदेश की 350 तहसीलों, 18 मण्डल मुख्यालयों तथा 07 महत्वाकांक्षी जनपदों यथा: बहराइच, बलरामपुर, चन्दौली, फतेहपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र में स्थायी होर्डिंग्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार किये जाने के प्रकरण पर शीघ्र कार्यवाही को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये ताकि प्रचार-प्रसार पर व्यय की जाने वाली धनराशि का सद्पयोग हो सके। जितनी जल्दी होर्डिंग स्थापित हो सकेंगे उतना ही योजनाओं का प्रचार जनता के मध्य हो सकेगा। तकनीक के इस युग में सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जाए जो आज कल बहुत प्रचलित है और इसका प्रभाव भी जनता पर बहुत गहरा पड़ता है।

बैठक में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के निदेशक उमेश प्रताप सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक विकास शर्मा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण के संयुक्त निदेशक रणजीत सिंह के अतिरिक्त अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.