/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Table of Content

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर

लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के सहयोग से किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 45 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण पूरा करने और परीक्षा में सफल होने के बाद प्रतिभागी प्रमाणित रियल एस्टेट एजेंट के रूप में पंजीकरण के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

कार्यक्रम का उद्घाटन यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने ऑनलाइन माध्यम से किया। कार्यक्रम स्थल पर राजस्व वसूली अधिकारी अंशुमान सिंह और उप सचिव पंकज सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित किया। उद्घाटन सत्र में सचिव महेंद्र वर्मा, प्रधान सलाहकार अबरार अहमद, वित्त सलाहकार सुधांशु त्रिपाठी और संयुक्त सचिव के.के. सिंह, सहायक निदेशक सिस्टम्स अमरीश कुमार ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए। वहीं, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर की ओर से श्री प्रकाश पांडेय कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

अध्यक्ष ने प्रशिक्षण के महत्व पर दिया जोर

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, जिम्मेदार और पेशेवर बनाने में व्यवस्थित प्रशिक्षण और प्रमाणन की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य रियल एस्टेट एजेंट बनने के इच्छुक लोगों को रेरा अधिनियम, उससे जुड़े नियमों और रेरा की कार्यप्रणाली की पूरी जानकारी देना है, ताकि वे अपने काम और जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके और ईमानदारी से निभा सकें।

अध्यक्ष ने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र लंबे समय से कई तरह की समस्याओं का सामना करता रहा है, जिनका असर प्रमोटरों, एजेंटों और घर खरीदारों सभी पर पड़ा है। रेरा की स्थापना के बाद इन समस्याओं को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण काम हुआ है। इससे रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ी है व घर खरीदारों का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद एक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल होने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जिसके आधार पर वे रियल एस्टेट एजेंट के रूप में पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। श्री भूसरेड्डी ने कहा कि यूपी रेरा का उद्देश्य केवल नियमों का पालन कराना ही नहीं है, बल्कि प्रदेश में ऐसा रियल एस्टेट क्षेत्र तैयार करना भी है, जहां पारदर्शिता हो, लोगों का भरोसा हो और घर खरीदारों के हितों को प्राथमिकता मिले।

पहले दिन हुए तकनीकी सत्र

प्रशिक्षण के पहले दिन रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों और कानूनी विषयों पर विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को जानकारी दी। राजस्व वसूली अधिकारी अंशुमान सिंह ने रेरा अधिनियम के प्रावधानों, यूपी रेरा के नियमों और विनियमों के साथ-साथ आवंटियों के अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद अमरीश कुमार ने यूपी रेरा के एजेंट ट्रेनिंग और पंजीकरण प्रक्रिया और उसकी प्रमुख सुविधाओं के बारे में बताया। दिन के अंतिम तकनीकी सत्र में अधिवक्ता दिव्यांशु सारस्वत ने रियल एस्टेट से जुड़े लेन-देन में महत्वपूर्ण संविदा अधिनियम और संपत्ति हस्तांतरण अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी।

यूपी रेरा ने रियल एस्टेट एजेंट के पंजीकरण से पहले प्रशिक्षण और प्रमाणन को अनिवार्य किया है। इसका उद्देश्य रियल एस्टेट एजेंटों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना, सही व्यावसायिक व्यवहार को बढ़ावा देना और प्रदेश के घर खरीदारों के हितों को अधिक सुरक्षित करना है।

अब तक 1,900 से अधिक अभ्यर्थी हो चुके हैं प्रमाणित

48वें बैच की शुरुआत के साथ यूपी रेरा अब तक लखनऊ और ग्रेटर नोएडा में 47 प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित कर चुका है। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए 3,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जबकि 2,060 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण पूरा किया है। अब तक 46वें बैच तक की परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। प्रमाणन परीक्षा पास करने के बाद कुल 1,935 अभ्यर्थी सफलतापूर्वक प्रमाणित हो चुके हैं।

रियल एस्टेट एजेंट के पंजीकरण से पहले प्रशिक्षण और प्रमाणन को अनिवार्य करना यूपी रेरा की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य रियल एस्टेट क्षेत्र में काम करने वाले एजेंटों के पेशेवर स्तर को बेहतर बनाना और पूरे उत्तर प्रदेश में घर खरीदारों के हितों को अधिक मजबूत सुरक्षा प्रदान करना है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.