लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल तक चलेगा। इसके लिए लखनऊ में पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षकों द्वारा कॉपियों की जांच की जाएगी। मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सभी केंद्रों पर CCTV कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे, ताकि पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। बोर्ड की ओर से निर्देश दिया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा किया जाए, जिससे समय पर परीक्षा परिणाम घोषित किए जा सकें।
