/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

रीवा एक्सप्रेस में संत पर हमला, शंकराचार्य सहयोगियों पर संदेह

Table of Content

लखनऊ /कौशाम्बी। रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में प्रयागराज जा रहे संत आशुतोष महाराज ब्रह्मचारी पर रविवार तड़के धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। यह घटना कौशाम्बी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के पास हुई। हमले में आशुतोष ब्रह्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, हालांकि उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार आशुतोष ब्रह्मचारी शनिवार रात गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से रीवा एक्सप्रेस में सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे। वह ट्रेन के एसी कोच एच-वन में यात्रा कर रहे थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे जब ट्रेन कौशाम्बी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले में आशुतोष ब्रह्मचारी लहूलुहान हो गए। उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर लिया। बाद में ट्रेन प्रयागराज पहुंचने पर उन्हें घायल अवस्था में उतारा गया और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायल आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस हमले को साजिश बताते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके सहयोगियों पर संदेह जताया है। उन्होंने प्रयागराज जीआरपी को तहरीर देकर इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जीआरपी के डीएसपी अरुण कुमार पाठक ने बताया कि घटना के संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही घायल आशुतोष महाराज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.