/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

AI निगरानी में हुई सहायक आचार्य परीक्षा, 39 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल

Table of Content

  • सहायक आचार्य पुनर्परीक्षा, 16 विषयों में 6 जिलों के 50 केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न
  • प्रयागराज में OMR स्कैनिंग का पायलट प्रोजेक्ट, पारदर्शिता की नई पहल
  • दो दिन में 39,192 अभ्यर्थियों ने दी सहायक आचार्य पुनर्परीक्षा
  • AI कंट्रोल कमांड रूम से निगरानी, परीक्षा रही निष्पक्ष और व्यवस्थित

प्रयागराज / लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आयोजित सहायक आचार्य (विज्ञापन संख्या-51) 16 विषयों (Horticulture, Military Science/Defence Studies, Drawing, Home Science, Sanskrit, History, Mathematics, Geography, Statistics, Psychology, Economics, Political Science, Ancient History, Commerce, Music Sitar/Instrumental, Physics) की लिखित पुनर्परीक्षा रविवार को प्रथम पाली पूर्वान्ह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 02:30 बजे से 04:30 बजे तक 06 जनपदों (आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर एवं वाराणसी) के 50 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गयी।
आयोग में स्थापित AI Integrated Control Command Room से आयोग के अध्यक्ष डॉ० प्रशान्त कुमार, सदस्यगण, सचिव, परीक्षा नियंत्रक एवं उपसचिव की उपस्थिति में सभी परीक्षा केन्द्रों की सघन निगरानी की गयी तथा परीक्षा केन्द्रों पर लगे AI कैमरों के माध्यम से परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत् नजर रखी गयी। प्रदेश के सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा सुचारू रूप से नकलविहीन, शुचितापूर्ण, ससमय, सकुशल एवं निर्विघ्न सम्पन्न हुयी।
आयोग के अध्यक्ष व वरिष्ठतम सदस्य द्वारा भी प्रयागराज के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने के साथ ही साथ आयोग द्वारा अभिनव प्रयोग के क्रम में पारदर्शिता के दृष्टिगत पायलट प्रोजेक्ट के अन्तर्गत प्रयागराज के निर्धारित 5 परीक्षा केन्द्रों पर प्रति पाली परीक्षा सम्पन्न होने के तत्काल बाद परीक्षार्थियों द्वारा प्रयुक्त उत्तर पत्रक (OMR) की उनके परीक्षा कक्षों में ही कक्ष अन्तरीक्षक एवं अभ्यर्थियों की उपस्थिति में हो रही स्कैनिंग प्रक्रिया एवं स्कैनिंग के उपरान्त स्कैन डाटा तत्काल सुरक्षित किये जाने की प्रक्रिया सम्पन्न करायी गयी, जिसमें से 03 परीक्षा केन्द्रों 1-मेरी वानामेकर गर्ल्स इण्टरमीडिएट कॉलेज, प्रयागराज, 2- कर्नलगंज इण्टर कॉलेज टैगोर टाउन, प्रयागराज एवं 3- प्रयाग महिला विद्यापीठ इण्टर कॉलेज, सिविल लाइंस, प्रयागराज पर आयोग के अध्यक्ष द्वारा स्वयं उपस्थित हो कर इस प्रक्रिया की समीक्षा की गयी।
उक्त परीक्षा में सम्बन्धित जिला प्रशासन के अधिकारियों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ। 18 अप्रैल, 2026 की लिखित परीक्षा में कुल 19718 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जिनमें महिला परीक्षार्थियों का प्रतिशत 41.35 तथा पुरूष परीक्षार्थियों का प्रतिशत 58.64 एवं 19 अप्रैल, 2026 की लिखित परीक्षा में कुल 19474 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जिनमें महिला परीक्षार्थियों का प्रतिशत 30.93 तथा पुरूष परीक्षार्थियों का प्रतिशत 69.07 रहा, इस प्रकार 18 व 19 अप्रैल, 2026 की लिखित परीक्षा में कुल 39192 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.