TN

TotaRam News

What's Hot

बिजनौर में माॅड गैलेक्सी सिटी के 09 अवैध रो-हाउस भवनों पर चला एलडीए का बुलडोजर

Table of Content

  • एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने की बड़ी कार्रवाई
  • गुड़म्बा में 19 अवैध रो-हाउस भवन, ठाकुरगंज में 03 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजनौर स्थित अवैध माॅड गैलेक्सी सिटी पर बुलडोजर चलाया। दिन भर चली कार्रवाई के दौरान लगभग 9,500 वर्गफिट क्षेत्रफल में निर्मित किये गये 09 रो-हाउस भवनों को ध्वस्त किया गया। वहीं, गुड़म्बा में 19 अवैध रो-हाउस भवन व ठाकुरगंज में 03 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये गये। प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि बिजनौर थानाक्षेत्र के औरंगाबाद खालसा में बिल्डर मोहम्मद इमरान द्वारा अवैध रूप से माॅड गैलेक्सी सिटी विकसित करते हुए रो-हाउस भवनों का निर्माण कराया जा रहा था। एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना लगभग 9,500 वर्गफिट क्षेत्रफल में निर्मित किये जा रहे इन 09 रो-हाउस भवनों के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे। जिसके अनुपालन में प्रवर्तन टीम ने बुधवार को स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। दिन भर चली कार्रवाई के दौरान 09 रो-हाउस भवनों के अवैध स्ट्रक्चर को ध्वस्त कर दिया गया।
प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि ठाकुरगंज में जल निगम रोड पर अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गयी। उन्होंने बताया कि सैय्यद सिबते मोहम्मद द्वारा 150 वर्गमीटर, चन्द्र प्रकाश अवस्थी द्वारा 200 वर्गमीटर और जगदेव सिंह द्वारा लगभग 250 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्डों पर अवैध रूप से व्यावसायिक भवनों का निर्माण कराया जा रहा था। उक्त तीनों अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।

गुड़म्बा में 19 अवैध रो-हाउस भवन सील
प्रवर्तन जोन-5 की जोनल अधिकारी वंदना पाण्डेय ने बताया कि सिद्धार्थ, ए0एम0 अंसारी, मोहम्मद जोएब व अन्य द्वारा गुड़म्बा में कंचना बिहारी मार्ग पर लगभग 500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में 10 रो-हाउस भवनों का निर्माण कराया जा रहा था। इसी तरह जितेन्द्र जुमनानी द्वारा लगभग 400 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर 04 रो-हाउस भवन और बिल्डर अलताब द्वारा 300 वर्गमीटर क्षेत्रफल में 05 रो-हाउस भवनों का निर्माण कराया जा रहा था। एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे इन 19 रो-हाउस भवनों को सील कर दिया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ: माध्यमिक शिक्षा निदेशक बने प्रताप सिंह बघेल

पदभार ग्रहण कर शिक्षा सुधार पर दिए निर्देश लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग के नवनियुक्त निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने मंगलवार को अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए विभाग...

BBA Tourism and Hospitality Course 2026: क्रूज टूरिज्म, एयरलाइंस और होटल मैनेजमेंट में करियर का सुनहरा अवसर

टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर लखनऊ। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संचालित मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट (एमकेआईटीएम), लखनऊ में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए बीबीए इन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। लखनऊ विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त यह त्रिवर्षीय कोर्स...

काशी का संकट मोचन मंदिर: 400 साल पुराना हनुमान मंदिर, जिसे तुलसीदास ने स्थापित किया था

जानिए तुलसीदास और हनुमान जी से जुड़ी मान्यताएं बड़े मंगल विशेष | संजय मिश्र, वाराणसी। वाराणसी। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के अवसर पर काशी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। वाराणसी के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिने जाने वाले इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां सच्चे...

तेलंगाना स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

विकास के लिए जताई प्रतिबद्धता Totaram.news. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर तेलंगाना के लोगों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि तेलंगाना के लोग अपनी नवाचार और उद्यमशीलता की भावना के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने राज्य की गौरवशाली संस्कृति और साहस एवं दृढ़ संकल्प के इतिहास...

एनएचआरसी ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में 53 मातृ मृत्यु मामले का लिया स्वतः संज्ञान, सरकार से मांगी रिपोर्ट

मुख्य सचिव को जारी किया नोटिस Totaram.news. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, भारत (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच एक वर्ष में प्रसव पूर्व और प्रसवोत्तर अवधि में 53 गर्भवती महिलाओं की मृत्यु से संबंधित एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। इन मृत्‍यु का मुख्य कारण...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.