TN

TotaRam News

What's Hot

यूआईडीएआई-मैपमाईइंडिया साझेदारी

Table of Content

डेस्क। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (आईडीएआई) ने मैपमाईइंडिया के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत आने वाले महीनों में उनके मैपल्स ऐप पर अधिकृत आधार केंद्रों को प्रदर्शित किया जा सकेगा। यह कदम निवासियों के लिए सुविधा बढ़ाएगा। इस कदम से लोगों को अधिकृत आधार केंद्रों की पहचान करने और उन तक पहुंचने में मदद मिलने की उम्मीद है। साथ ही, निवासियों को दी जाने वाली वयस्क नामांकन, बाल नामांकन या केवल पता और मोबाइल नंबर अपडेट करने जैसी सेवाओं की प्रकृति के आधार पर आधार केंद्रों की पहचान करने में मदद मिलेगी।
इस सहयोग का उद्देश्य जनसुविधा को बढ़ाना, गलत सूचनाओं से बचना और यह सुनिश्चित करना है कि निवासियों को देशभर में अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्रों (एएसके) और अन्य आधार केंद्रों तक निर्बाध पहुंच प्राप्त हो। इस समझौते पर 1 अप्रैल, 2026 को हस्ताक्षर किए गए। यूआईडीएआई के सीईओ भुवनेश कुमार ने कहा, “यूआईडीएआई की सेवाओं के मध्य में हमेशा निवासी रहे हैं। इस तरह के सहयोग से पूरे भारत में सत्यापित आधार केंद्रों की डिजिटल मैपिंग संभव हो सकेगी और लोगों को अधिकृत आधार केंद्र सरलता से खोजने में मदद मिलेगी।”
अगले कुछ महीनों में इसके लागू होने के बाद, यह सुनिश्चित होगा कि जब उपयोगकर्ता मैपल्स ऐप पर खोज करें, तो उन्हें अधिकृत आधार केंद्रों की ओर निर्देशित किया जाए। मैपमाईइंडिया, यूआईडीएआई द्वारा प्रदान की गई आधार केंद्र जानकारी को मैपल्स प्लेटफॉर्म में एकीकृत करेगा और आधार केंद्रों का सटीक प्रतिनिधित्व, डिजिटल मैपिंग और अलग-अलग सूची सुनिश्चित करेगा। मैपमाईइंडिया के सह-संस्थापक और सीएमडी राकेश वर्मा ने कहा, “यूआईडीएआई की सेवा करना और मैपल्स ऐप के माध्यम से लोगों को आधार केंद्रों तक सुगम पहुंच प्रदान करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सुभाष चौक पर सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग

सपा कार्यकर्ताओं ने सोनम वांगचुक के समर्थन में किया प्रदर्शन देवरिया। शहर के सुभाष चौक पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। वक्ताओं...

Mirzapur NEET Result: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की 18 छात्राएं NEET में सफल, बढ़ाया संस्थान का मान

वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को मिल रहा उत्कृष्ट मंच मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। समाज कल्याण...

अमृत भारत स्टेशन योजना: ऐशबाग जंक्शन का हुआ कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

ऐशबाग जंक्शन के नए स्वरूप का शुभारंभ, उद्घाटन कार्यक्रम में अपर्णा यादव रहीं मौजूद लखनऊ। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ऐशबाग जंक्शन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर अपर्णा यादव...

LDA Lucknow Property Scheme: भूखण्ड/भवन की पंजीकरण धनराशि पर मिलेगा बैंक लोन

सम्पत्ति आवंटित होने पर शेष धनराशि के लिए भी आसानी से मिलेगा लोन, पेपर वर्क से मिलेगा छुटकारा लखनऊ। अगर आप लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्ड/भवन खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको पंजीकरण धनराशि के लिए भी बैंक लोन की सुविधा मिलेेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

UP Government Deregulation 2.0: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए नियम आसान करने पर बड़ा जोर

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में व्यापारिक माहौल को और अधिक पारदर्शी, सरल और निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसी सिलसिले में लखनऊ के लोक भवन में ‘कम्प्लायंस रिडक्शन एवं डीरेग्युलेशन 2.0’ (नियमों व प्रक्रियाओं को आसान बनाने) को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.