TN

TotaRam News

What's Hot

केंद्रीय कृषि मंत्री ने ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक

Table of Content

डेस्क। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि भवन में ग्रामीण विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित विभाग की अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया। केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीण विकास मंत्रालय के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि विभाग देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की दिशा में सराहनीय और प्रभावी कार्य कर रहा है।
नए वित्त वर्ष की शुरुआत के मद्देनज़र केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह विभाग की प्रत्येक योजना की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें। साथ ही, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित करने पर भी जोर दिया।
केंद्रीय मंत्री ने विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने और इसके पूर्ण रूप से लागू होने से पहले सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय की योजनाओं से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी राज्यों और उनके कृषि मंत्रियों के साथ साझा की जाए ताकि केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव रोहित कंसल सहित मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

काशी का संकट मोचन मंदिर: 400 साल पुराना हनुमान मंदिर, जिसे तुलसीदास ने स्थापित किया था

जानिए तुलसीदास और हनुमान जी से जुड़ी मान्यताएं बड़े मंगल विशेष | संजय मिश्र, वाराणसी। वाराणसी। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के अवसर पर काशी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। वाराणसी के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिने जाने वाले इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां सच्चे...

तेलंगाना स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

विकास के लिए जताई प्रतिबद्धता Totaram.news. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर तेलंगाना के लोगों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि तेलंगाना के लोग अपनी नवाचार और उद्यमशीलता की भावना के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने राज्य की गौरवशाली संस्कृति और साहस एवं दृढ़ संकल्प के इतिहास...

एनएचआरसी ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में 53 मातृ मृत्यु मामले का लिया स्वतः संज्ञान, सरकार से मांगी रिपोर्ट

मुख्य सचिव को जारी किया नोटिस Totaram.news. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, भारत (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच एक वर्ष में प्रसव पूर्व और प्रसवोत्तर अवधि में 53 गर्भवती महिलाओं की मृत्यु से संबंधित एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। इन मृत्‍यु का मुख्य कारण...

सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बना उत्तर प्रदेश

PM Surya Ghar योजना में राष्ट्रीय सम्मान लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अग्रणी पहचान स्थापित की है। भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम “पीएम सूर्य घर के दो वर्ष :...

नई दिल्ली में समीक्षा बैठक: नितिन गडकरी ने 12,260 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर दिए निर्देश

नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक बैठक में मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त सुझावों के आधार पर आंध्र प्रदेश में 8,512 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों तथा पश्चिम बंगाल में 3,748 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रख-रखाव की प्रगति की समीक्षा की।...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.