TN

TotaRam News

What's Hot

ट्राई का पुडुचेरी और तमिलनाडु लाइसेंस क्षेत्र में नेटवर्क गुणवत्ता आकलन

Table of Content

डेस्क। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने फरवरी 2026 में तमिलनाडु लाइसेंस सेवा क्षेत्र (एलएसए) के लिए पुडुचेरी और उसके आसपास के विस्तृत क्षेत्रों में किए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए है। हैदराबाद में ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में किए गए ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों, संस्थागत हॉटस्पॉट, ग्रामीण आवासीय क्षेत्रों आदि विभिन्न उपयोग परिवेशों में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन करना था। ट्राई की टीमों ने 5 फरवरी, 2026 से 7 फरवरी, 2026 के बीच , पुडुचेरी के 313.2 किलोमीटर क्षेत्र में ड्राइव टेस्ट और 8 हॉटस्पॉट स्थानों पर विस्तृत परीक्षण किए। मूल्यांकन में शामिल 2जी, 3जी, 4जी और 5जी तकनीके विभिन्न हैंडसेट क्षमताओं में उपयोगकर्ताओं के सेवा अनुभव को दर्शाती हैं। आईडीटी के निष्कर्ष सभी संबंधित टीएसपी को सूचित कर दिए गए हैं।

मूल्यांकन किए गए प्रमुख पैरामीटर:

ए) वॉइस सेवाएं : कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, स्पीच क्वालिटी (एमओएस), कवरेज।

पुडुचेरी में मोबाइल नेटवर्क के समग्र प्रदर्शन का सारांश इस प्रकार है:

कॉल सेटअप सफलता दर: एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में कॉल सेटअप सफलता दर क्रमशः 100.00 प्रतिशत, 90.91 प्रतिशत, 98.84 प्रतिशत और 99.61 प्रतिशत है।

बी) डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी, जिटर, पैकेट ड्रॉप दर और वीडियो स्ट्रीमिंग विलंब। एयरटेल (5जी/4जी/2जी) की औसत डाउनलोड स्पीड 163.82 एमबीपीएस है, बीएसएनएल (4जी/3जी/2जी) की 12.71 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) की 253.84 एमबीपीएस और वीआईएल (4जी/2जी) की 22.05 एमबीपीएस है।

पुदुचेरी के नेटवर्क गुणवत्ता मूल्यांकन में सेमंगलम, सेडारापेट, विल्लियानूर, लॉस्पेट, व्हाइट टाउन, मुथियालपेट, मुरुंगपक्कम, एरियानकुप्पम, थवलकुप्पम, एम्बलम, बहौर, कन्नियाकोइल, कलापेट, पिल्लैचावाडी और बोम्मयपालयम आदि के आसपास के क्षेत्र शामिल थे। ट्राई ने उपयोगकर्ता अनुभव की जांच के लिए पुडुचेरी में 1. अरबिंदो आश्रम/फ्रेंच कॉलोनी 2. ऑरोविले इंटरनेशनल सोसाइटी 3. जेआईपीएमईआर मेडिकल कॉलेज 4. पांडिचेरी विश्वविद्यालय 5. पुडुचेरी हवाई अड्डा 6. पुडुचेरी बस स्टेशन 7. पुडुचेरी रेलवे स्टेशन 8. राजीव गांधी सरकारी महिला एवं बाल अस्पताल में भी नेटवर्क गुणवत्ता का आंकलन किया। ये परीक्षण ट्राई द्वारा सुझाए गए उपकरणों और मानकीकृत प्रोटोकॉल का उपयोग करते हुए किए गए। विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण/जानकारी के लिए हैदराबाद में ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय में सलाहकार बी. प्रवीण कुमार से ईमेल adv.hyderabad@trai.gov.in या दूरभाष संख्या +91-40-23000761 पर संपर्क किया जा सकता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ को मिला म्यूजियम ऑफ हेरिटेज एंड आर्ट

लखनऊ। लखनऊ म्यूजियम ऑफ हेरिटेज एंड आर्ट बनकर तैयार हो गया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को गोमती नगर के विवेक खण्ड में आयोजित ‘गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति वार्षिकोत्सव’ में लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित म्यूजियम समेत 5827.9 लाख रूपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया।चौक के हुसैनाबाद में 4,973 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्मित इस म्यूजियम...

क्लाइमेट चेंज की चुनौतियों के बीच हर गाँव तक आधुनिक कृषि मशीनरी पहुँचाएँगे – शिवराज सिंह चौहान

डेस्क। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बदलते मौसम और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि हर क्षेत्र के किसानों को उन्नत किस्में, सही फसल अनुशंसा और आधुनिक कृषि यंत्रों की सुलभ सुविधा एक साथ उपलब्ध कराई जाए, ताकि...

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को रोजगार का ‘महाकुम्भ’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को गति देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर कार्यरत है। इसी कड़ी में, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में 13 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में...

रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का आगाज़, हजारों किसानों का महासंगम

डेस्क। दशहरा मैदान, रायसेन (मध्य प्रदेश) में शनिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव, प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण का भव्य शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया, जहाँ मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हजारों किसान,...

अप्रैल–मई में युद्धस्तर पर काम कर जनता को त्वरित लाभ देने पर जोर

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज लखनऊ स्थित संगम सभागार में नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पिछली वित्तीय वर्ष में जो योजनाएं किसी कारणवश अधूरी रह गई हैं, उन्हें चालू...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.