डेस्क। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण – ट्राई (टीआरएआई) – ने जनवरी-फरवरी 2026 के दौरान मध्य प्रदेश लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र के अंतर्गत गुना एवं अशोकनगर शहरों तथा आसपास के क्षेत्रों और गुना – भोपाल राजमार्ग तक स्वतंत्र ड्राइव परीक्षण (आईडीटी) आयोजित किए। इन परीक्षणों का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि विविध उपयोग परिवेशों में मोबाइल नेटवर्क के वास्तविक प्रदर्शन का आकलन करना था। ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से 30 जनवरी से 2 फरवरी 2026 के दौरान गुना एवं अशोकनगर शहरों तथा गुना – भोपाल राजमार्ग पर 196.7 किलोमीटर शहर मार्ग परीक्षण, 201.2 किलोमीटर राजमार्ग परीक्षण तथा 1.5 किलोमीटर वॉक परीक्षण किया। परीक्षण में 2जी, 3जी, 4जी और 5जी प्रौद्योगिकियों का मूल्यांकन किया गया, जिससे विभिन्न हैंडसेट क्षमताओं वाले उपयोगकर्ताओं के सेवा अनुभव का आकलन किया जा सके। आईडीटी के निष्कर्ष संबंधित सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को आवश्यक कार्रवाई हेतु सूचित कर दिए गए हैं।
आकलित किए गए प्रमुख मानदंड:
- वॉइस सेवाएं: कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, वाक् गुणवत्ता (एमओएस), कवरेज।
- डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी, जिटर, पैकेट ड्रॉप दर और वीडियो स्ट्रीमिंग विलंब।
कॉल सेटअप सफलता दर: ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की कॉल सेटअप सफलता दर क्रमशः 99.01 प्रतिशत, 77.71 प्रतिशत, 100.00 प्रतिशत और 98.78 प्रतिशत है।
कॉल ड्रॉप दर – ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की कॉल ड्रॉप दर क्रमशः 0.00 प्रतिशत, 2.51 प्रतिशत, 0.49 प्रतिशत और 1.72 प्रतिशत है।
• वॉयस टेस्टिंग के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में खराब सिग्नल स्ट्रेंथ एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल के मामले में सिटी आईडीटी रूट पर क्रमशः 1.02 प्रतिशत, 4.51 प्रतिशत, 1.35 प्रतिशत और 3.38 प्रतिशत देखी गई है।
• डेटा परीक्षण के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में खराब सिग्नल स्ट्रेंथ एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल के मामले में सिटी आईडीटी रूट पर क्रमशः 8.23 प्रतिशत, 7.75 प्रतिशत, 10.41 प्रतिशत और 7.55 प्रतिशत रहा।
• वॉयस टेस्टिंग के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में खराब सिग्नल स्ट्रेंथ एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल के मामले में हाईवे आईडीटी रूट पर क्रमशः 3.57 प्रतिशत, 31.57 प्रतिशत, 1.36 प्रतिशत और 8.14 प्रतिशत रहा।
• डेटा परीक्षण के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में खराब सिग्नल स्ट्रेंथ एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल के मामले में हाईवे आईडीटी रूट पर क्रमशः 16.90 प्रतिशत, 42.13 प्रतिशत, 11.44 प्रतिशत और 12.16 प्रतिशत रहा।
