/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

स्वच्छता पखवाड़ा 2026: संस्कृति मंत्रालय का स्वच्छ और हरित भारत के लिए संकल्प

Table of Content

डेस्क। संस्कृति मंत्रालय स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ और हरित भारत की परिकल्पना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा है। इस अवसर के उपलक्ष्य में, मंत्रालय के अधीन संगठनों द्वारा कई गतिविधियां शुरू की जा चुकी हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, जिसमें स्वच्छता बनाए रखने के प्रति व्यक्तिगत और सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया गया। शपथ के दौरान, प्रतिभागियों ने अपने आसपास के परिवेश को साफ रखने के लिए दूसरों को प्रेरित करने के तरीकों पर भी चर्चा की और एक स्वच्छ राष्ट्र के निर्माण में सामुदायिक भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया। संस्कृति मंत्रालय में स्वच्छता और सफाई जागरूकता पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय पुस्तकालय ने स्वच्छता प्रतिज्ञा का संचालन , निबंध लेखन जैसी जागरूकता प्रतियोगिताएं और अपने परिसर में स्वच्छता अभियान जैसी गतिविधियां शुरू की हैं। राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद और देश भर में इसकी इकाइयों ने स्वच्छता प्रतिज्ञा समारोह, स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैलियां, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, चित्रकला प्रतियोगिताएं और सामुदायिक भागीदारी कार्यक्रम जैसी कई गतिविधियां शुरू की हैं , जिनका उद्देश्य व्यवहार परिवर्तन और सतत प्रथाओं को बढ़ावा देना है। मंत्रालय के अधीन संगठनों ने पखवाड़े के दौरान कई तरह की गतिविधियों की योजना बनाई है , जिनमें शामिल हैं:

  • धरोहर स्थलों, संग्रहालयों, परिसरों, सार्वजनिक स्थानों और नदी तटवर्ती क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर श्रमदान और स्वच्छता अभियान चलाना।
  • स्वच्छता रैलियों, पदयात्राओं , पैदल मार्च और प्लॉगिंग गतिविधियों के माध्यम से जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना।
  • नुक्कड़ नाटक , सांस्कृतिक कार्यक्रम और जागरूकता अभियान जनता के बीच स्वच्छता के संदेश को बढ़ावा देना।
  • “अपशिष्ट से धन” और “अपशिष्ट से कला” कार्यशालाएं पुनर्चक्रण, पुन: उपयोग और टिकाऊ प्रथाओं को बढ़ावा देना।
  • समुद्र तटों की सफाई, जल निकायों की सफाई और सार्वजनिक शौचालयों सहित सार्वजनिक सुविधाओं के रखरखाव जैसी विशेष पहल।
  • ” एक पौधा मां के नाम ” जैसी थीम के तहत वृक्षारोपण अभियान और हरित पहल
  • छात्रों, कर्मचारियों और आगंतुकों को आकर्षित करने के लिए निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला और नारा लेखन सहित प्रतियोगिताएं आयोजित करना।
  • एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक को कम करने और पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को अपनाने को बढ़ावा देने वाले अभियान।
  • विद्यालयों, स्थानीय निकायों और नगरपालिका अधिकारियों के सहयोग से सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम।
  • स्वच्छता को सांस्कृतिक संरक्षण और पर्यावरण स्थिरता से जोड़ने वाले विरासत भ्रमण, व्याख्यान और कार्यशालाएं।

विक्टोरिया मेमोरियल हॉल, इंडियन म्यूजियम, सालार जंग म्यूजियम, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, जोनल कल्चरल सेंटर्स और अन्य संस्थान पखवाड़े के तहत ये पहल कर रहे हैं । मंत्रालय के अधीन अन्य संगठन भी आंतरिक स्वच्छता उपाय करेंगे, जिनमें पुराने रिकॉर्डों को हटाना, अपशिष्ट प्रबंधन प्रथाओं में सुधार करना और कार्यालय परिसरों का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करना शामिल है।

इस पहल का उद्देश्य न केवल भौतिक स्वच्छता को बढ़ाना है, बल्कि नागरिकों में भारत की सांस्कृतिक विरासत को स्वच्छ और सतत ढंग से संरक्षित करने के लिए जिम्मेदारी और सामूहिक कार्रवाई की एक स्थायी भावना पैदा करना भी है। संस्कृति मंत्रालय नागरिकों, सांस्कृतिक संस्थानों और युवा संगठनों सहित सभी हितधारकों से स्वच्छ्ता पखवाड़े में सक्रिय रूप से भाग लेने और स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का आग्रह करता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित; ड्राइवर घायल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सामने आए दावे की भी हो रही पड़ताल मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के दौरान अभिनेता सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस ने...

लखनऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण, फैजुल्लागंज और बरावन कला के स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं परखीं

स्वास्थ्य महानिदेशक ने उपचार, टीकाकरण और रोग नियंत्रण के दिए निर्देश लखनऊ। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने निदेशक उपचार डॉ.एस के चौधरी,निदेशक विद्युत रवि कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के साथ रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले...

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.