/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

मां स्कंदमाता की कृपा से मिलेगा सुख, शांति और बुद्धि का वरदान

Table of Content

पंडित सुनील पांडेय।

  • मातृत्व और करुणा की प्रतीक मां स्कंदमाता की आराधना से पूरी होती हैं मनोकामनाएं
  • जानिए पूजा विधि, महत्व और भोग

डेस्क। चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मां स्कंदमाता को शक्ति, मातृत्व और करुणा की प्रतीक माना जाता है। वे भगवान कार्तिकेय (स्कंद कुमार) की माता हैं, इसी कारण उन्हें स्कंदमाता कहा जाता है। उनका स्वरूप अत्यंत दिव्य और तेजस्वी बताया गया है।

मां स्कंदमाता कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं, इसलिए उन्हें पद्मासना भी कहा जाता है। उनकी चार भुजाएं हैं—दो हाथों में कमल पुष्प, एक हाथ अभय और वरद मुद्रा में, जबकि एक हाथ से वे अपने पुत्र कार्तिकेय को गोद में धारण किए रहती हैं। उनकी उपासना से भक्तों को शांति, सुख और मोक्ष की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि मां की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।

पौराणिक कथा और महत्व
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार स्कंदमाता, मां पार्वती का ही एक विशेष रूप हैं। कथा के अनुसार जब कुमार कार्तिकेय की रक्षा के लिए मां पार्वती ने रौद्र रूप धारण किया, तब देवताओं में भय व्याप्त हो गया। इंद्र सहित सभी देवताओं ने देवी को शांत करने के लिए उनकी स्तुति की और उन्हें “स्कंदमाता” कहकर पुकारा। तभी से मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप को स्कंदमाता के रूप में पूजा जाने लगा। शास्त्रों में वर्णित है कि देवी सिंह पर सवार रहती हैं और कमल के आसन पर विराजमान होती हैं। उनका स्वरूप पूर्णतः शुभ और कल्याणकारी है। उनकी आराधना से विशेष रूप से ज्ञान और बुद्धि का विकास होता है, जिससे व्यक्ति हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है।

मां स्कंदमाता की पूजा विधि

  • प्रातः काल जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ, विशेष रूप से सिल्वर रंग के वस्त्र धारण करें।
  • मां को कुमकुम, रोली और अक्षत का तिलक लगाएं।
  • “ॐ देवी स्कंदमातायै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • कपूर या घी के दीपक से आरती उतारें और स्तुति करें—
    “या देवी सर्वभूतेषु मा स्कंद माता रूपेण संस्थिता…”
  • सायंकाल गोधूलि बेला में पुनः पूजा करना शुभ माना जाता है।

भोग और प्रसाद
इस दिन मां स्कंदमाता को केले या केले से बने पकवानों का भोग लगाया जाता है। यह भोग विशेष रूप से प्रिय माना जाता है और इसे प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.