TN

TotaRam News

What's Hot

हमारी प्रमुख फ़सलें, डेयरी और पोल्ट्री पूरी तरह संरक्षित- शिवराज सिंह

Table of Content

डेस्क। भारत के किसानों और राष्ट्रीय हितों पर चोट करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब देते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ संदेश दिया कि भारत की हर ट्रेड डील और FTA में न तो खेत बिके हैं, न किसान, बल्कि देश की कृषि की रीढ़ को और मजबूत किया गया है। उन्होंने दो टूक कहा कि जो लोग किसानों के नाम पर भय और अफवाह का कारोबार चला रहे हैं, उनकी सारी कथित राजनीति झूठ के सहारे खड़ी है, जबकि सच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के किसानों के हित “पूरी तरह सुरक्षित” हैं और रहेंगे।
ट्रेड डील में किसानों का हित सर्वोपरि

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), नई दिल्ली के 64वें दीक्षांत समारोह में अपने उद्बोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल के सभी मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) और अंतरराष्ट्रीय समझौतों पर उठाए जा रहे सवालों पर स्पष्ट, तथ्यात्मक और सख्त राजनीतिक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अभी जितने भी समझौते हुए हैं– चाहे यूरोपियन यूनियन के साथ हों, दुनिया के अन्य देशों के साथ हों या अमेरिका के साथ– सभी फैसले राष्ट्रहित में लिए गए हैं और भारत के किसानों के हितों को सबसे ऊपर रखा गया है।शिवराज सिंह ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि USA के साथ हुए समझौते में भी भारत के राष्ट्रीय हितों को पूरी तरह संरक्षित किया गया है और किसानों के हितों की सर्वोच्च रक्षा की गई है।उन्होंने कहा कि कुछ लोग ‘हम लुट गए, बर्बाद हो गए, देश बिक गया’ जैसे नारे लगाकर झूठ और डर का माहौल बनाते हैं, लेकिन वे भारत के किसान की मजबूती और आत्मविश्वास को सहन नहीं कर पाते, इसलिए लगातार झूठ ही बोलते रहते हैं, अफवाहों का बाज़ार फैलाते हैं। श्री चौहान ने तीखे राजनीतिक अंदाज़ में कहा कि ऐसे लोग “झूठ ही खाना, झूठ ही पीना, झूठ में जगना, झूठ में सोना, झूठ बिछौना” वाली राजनीति कर रहे हैं और उन्होंने झूठ की दुकान खोल रखी है।
उन्होंने इस प्रतिष्ठित मंच से देशवासियों और किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत के किसानों के हित सर्वथा सुरक्षित हैं, पूरी तरह से सुरक्षित हैं। मंत्री ने साफ किया कि हमारी प्रमुख फसलें– गेहूँ, मक्का, चावल, सोया, मोटे अनाज – इनके लिए किसी तरह से द्वार नहीं खोले गए हैं। डेयरी उत्पाद और पोल्ट्री उत्पाद भी पूरी तरह सुरक्षित और संरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सब्जियाँ और फल सहित जिन-जिन उत्पादों का उल्लेख जरूरी था, उन सभी में भारत के किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है और किसी भी समझौते में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जिससे भारतीय किसानों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता या आय पर प्रतिकूल असर पड़े।

आईएआरआई: कृषि प्रगति का प्राण केंद्र

अपने प्रेरणादायी एवं दूरदर्शी उद्बोधन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि आईएआरआई केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि भारत की कृषि प्रगति का प्राण केंद्र है। उन्होंने याद दिलाया कि हरित क्रांति की ऐतिहासिक शुरुआत इसी पावन भूमि से हुई और जब-जब देश खाद्यान्न संकट से जूझा, तब-तब पूसा ने समाधान प्रस्तुत किया।

श्री चौहान ने “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य की चर्चा करते हुए कहा कि “विकसित कृषि और समृद्ध किसान” इस संकल्प की आधारशिला है। कृषि को उन्होंने न केवल अर्थव्यवस्था का प्रमुख स्तंभ, बल्कि करोड़ों परिवारों की आजीविका, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का आधार बताया।

युवा शक्ति: Degree नहीं, Agriculture Leader

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मंत्री शिवराज सिंह ने कहा, “आप केवल डिग्रीधारी नहीं, बल्कि भविष्य के कृषि-नेता हैं। आपकी खोजें आने वाली पीढ़ियों की थाली भरेंगी।” उन्होंने कृषि में 5 प्रतिशत वृद्धि दर बनाए रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए विज्ञान-आधारित, टिकाऊ एवं समावेशी कृषि मॉडल अपनाने का आह्वान किया। श्री चौहान ने जलवायु परिवर्तन, मृदा क्षरण, जल संकट एवं पोषण सुरक्षा जैसी चुनौतियों के समाधान हेतु नवाचार और अनुसंधान को अनिवार्य बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जिंदगी केवल मौज-मस्ती के लिए नहीं है, बल्कि उद्देश्यपूर्ण जीवन के लिए है; बड़ा लक्ष्य तय करो, उसका रोडमैप बनाओ और मेहनत से उस पर चलो। भारत रत्न डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन जी का स्मरण कर उन्हें प्रणाम करते और उनका उदाहरण देते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि अकाल को देखकर उन्होंने ज़िद ठानी कि धरती को ऐसा बनाना है कि कभी अकाल न पड़े, और उसी से हरित क्रांति का मार्ग प्रशस्त हुआ; उसी तरह हर युवा को कोई बड़ा लक्ष्य तय कर आगे बढ़ना चाहिए।

Lab to Land: हर वैज्ञानिक का दायित्व

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जल-संरक्षण एवं माइक्रो-इरिगेशन तकनीकों के प्रसार, मृदा स्वास्थ्य संवर्धन, प्राकृतिक खेती, जैविक इनपुट, ड्रोन एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित स्मार्ट कृषि पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए कम लागत वाली तकनीकों का विकास समय की मांग है और इसमें आईएआरआई तथा कृषि वैज्ञानिकों की भूमिका निर्णायक है। श्री चौहान ने स्पष्ट संदेश दिया कि “Lab to Land” केवल नारा नहीं, बल्कि प्रत्येक वैज्ञानिक का दायित्व है कि शोध प्रयोगशालाओं में विकसित तकनीक खेत तक पहुँचे और किसान की आय बढ़ाए।

Job Seeker नहीं, Job Creator

युवा शक्ति की भूमिका रेखांकित करते हुए मंत्री शिवराज सिंह ने विद्यार्थियों को “Job Seeker” के बजाय “Job Creator” बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने एग्री-स्टार्टअप, एग्री-प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों को बाजार से जोड़ने तथा भारत को कृषि निर्यात में अग्रणी बनाने का आह्वान किया।

समारोह के बाद मीडिया से चर्चा में केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने डिग्री प्राप्त सभी बेटों-बेटियों को शुभकामनाएँ देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि उनका जीवन, जो Agri Education उन्होंने प्राप्त की है, उसके अनुरूप खेती और किसानों की सेवा में बीते। उन्होंने कहा कि अन्न, फल, सब्जियों और दालों का उत्पादन बढ़ाने के काम में इन युवाओं का योगदान मिलना चाहिए, ताकि भारत की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और पोषणयुक्त आहार जनता तक पहुँचे। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अपनी ज़रूरत भी पूरी करे और दुनिया की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे– यही आज के कृषि स्नातकों से उनकी अपेक्षा है। समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और रामनाथ ठाकुर, ICAR के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट, IARI के निदेशक डॉ. सी एच श्रीनिवास राव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और वैज्ञानिक उपस्थित थे। इस वर्ष कुल 470 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गईं, जिनमें 290 एम.एससी./एम.टेक. तथा 180 पीएच.डी. छात्र शामिल हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mirzapur NEET Result: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की 18 छात्राएं NEET में सफल, बढ़ाया संस्थान का मान

वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को मिल रहा उत्कृष्ट मंच मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। समाज कल्याण...

अमृत भारत स्टेशन योजना: ऐशबाग जंक्शन का हुआ कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

ऐशबाग जंक्शन के नए स्वरूप का शुभारंभ, उद्घाटन कार्यक्रम में अपर्णा यादव रहीं मौजूद लखनऊ। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ऐशबाग जंक्शन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर अपर्णा यादव...

LDA Lucknow Property Scheme: भूखण्ड/भवन की पंजीकरण धनराशि पर मिलेगा बैंक लोन

सम्पत्ति आवंटित होने पर शेष धनराशि के लिए भी आसानी से मिलेगा लोन, पेपर वर्क से मिलेगा छुटकारा लखनऊ। अगर आप लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्ड/भवन खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको पंजीकरण धनराशि के लिए भी बैंक लोन की सुविधा मिलेेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

UP Government Deregulation 2.0: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए नियम आसान करने पर बड़ा जोर

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में व्यापारिक माहौल को और अधिक पारदर्शी, सरल और निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसी सिलसिले में लखनऊ के लोक भवन में ‘कम्प्लायंस रिडक्शन एवं डीरेग्युलेशन 2.0’ (नियमों व प्रक्रियाओं को आसान बनाने) को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

Mexico Earthquake News: 7.4 Magnitude भूकंप से हिली धरती, सुनामी चेतावनी जारी

सुनामी का खतरा बढ़ा, अलर्ट जारी डेस्क। मैक्सिको के दक्षिणी तट पर शुक्रवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई। इसका केंद्र चियापास राज्य के प्यूर्टो माडेरो शहर के पास स्थित था, जबकि भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर रही। कम गहराई...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.