/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

सावन 2026: पहले दिन शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे धाम

Table of Content

सोहगरा धाम और दीर्घेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुबह से लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें

संजय मिश्र।

देवरिया। सावन माह के प्रथम दिन गुरुवार को जनपद के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प तथा फल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

ब्रह्ममुहूर्त से ही शहर के प्रमुख शिव मंदिरों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिखनी लगीं। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठे। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान शिव की आराधना की।

यूपी-बिहार सीमा पर स्थित प्रसिद्ध सोहगरा धाम बाबा हंसनाथ मंदिर और मझौली राज स्थित दीर्घेश्वरनाथ मंदिर में भी दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने दोनों धामों में घंटों लाइन लगाकर बाबा का जलाभिषेक किया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वयंसेवकों और मंदिर समितियों ने जल, प्रसाद तथा कतार व्यवस्था की। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख मंदिरों और सीमा क्षेत्र के दोनों धामों पर पुलिस बल तैनात रहा। सावन के पहले दिन जिले भर में धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन में भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

One thought on “सावन 2026: पहले दिन शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे धाम”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.