TN

TotaRam News

What's Hot

रंग पंचमी 2026: रंगों और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व

Table of Content

इस दिन राधा-कृष्ण की पूजा से मिलती है सुख-समृद्धि

डेस्क। होलिका दहन और होली के बाद आने वाला पावन पर्व रंग पंचमी रंगों, खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान की पूजा करने और घर में रंगों से उत्सव मनाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। कई स्थानों पर इस दिन गुलाल से होली खेलने की भी परंपरा है। शास्त्रों के अनुसार रंग पंचमी का दिन देवताओं को समर्पित माना जाता है। जहां धुलेंडी यानी होली पर लोग आपस में रंग खेलते हैं, वहीं रंग पंचमी को देवताओं की होली कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन गुलाल के रंगों के सूक्ष्म कण वातावरण में मौजूद दैवीय शक्तियों को सक्रिय करते हैं, जिससे घर के दोष दूर होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

धार्मिक दृष्टि से यह दिन प्रेम, आनंद और सकारात्मकता का प्रतीक है। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति से राधा-कृष्ण को रंग अर्पित करने से प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन मजबूत होता है तथा जीवन में खुशहाली आती है। मान्यता यह भी है कि रंग पंचमी के दिन देवी-देवता स्वर्ग से पृथ्वी पर आकर होली खेलते हैं। इसलिए इस दिन पूजा-अर्चना करने और भगवान को गुलाल अर्पित करने का विशेष महत्व बताया गया है। श्रद्धा से किए गए पूजन से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और प्रेम बना रहता है।

रंग पंचमी 2026 की तिथि
पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि इस प्रकार रहेगी:

  • पंचमी तिथि प्रारंभ: 07 मार्च 2026, शाम 07:17 बजे
  • पंचमी तिथि समाप्त: 08 मार्च 2026, रात 09:10 बजे

इस दिन लोग रंग-गुलाल के साथ उत्सव मनाते हैं और भगवान से सुख, शांति व समृद्धि की कामना करते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

क्लाइमेट चेंज की चुनौतियों के बीच हर गाँव तक आधुनिक कृषि मशीनरी पहुँचाएँगे – शिवराज सिंह चौहान

डेस्क। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बदलते मौसम और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि हर क्षेत्र के किसानों को उन्नत किस्में, सही फसल अनुशंसा और आधुनिक कृषि यंत्रों की सुलभ सुविधा एक साथ उपलब्ध कराई जाए, ताकि...

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को रोजगार का ‘महाकुम्भ’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को गति देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर कार्यरत है। इसी कड़ी में, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में 13 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में...

रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का आगाज़, हजारों किसानों का महासंगम

डेस्क। दशहरा मैदान, रायसेन (मध्य प्रदेश) में शनिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव, प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण का भव्य शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया, जहाँ मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हजारों किसान,...

अप्रैल–मई में युद्धस्तर पर काम कर जनता को त्वरित लाभ देने पर जोर

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज लखनऊ स्थित संगम सभागार में नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पिछली वित्तीय वर्ष में जो योजनाएं किसी कारणवश अधूरी रह गई हैं, उन्हें चालू...

समाज सुधार में ज्योतिबा फुले का योगदान अविस्मरणीय रहेगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर उनके स्मृति चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.