TN

TotaRam News

What's Hot

रायबरेली में भारतेंदु नाट्य अकादमी की 10 दिवसीय थिएटर वर्कशॉप संपन्न

Table of Content

बच्चों में विकसित हुए अभिनय और अभिव्यक्ति कौशल

विवेक कुमार गुप्ता।

रायबरेली। भारतेंदु नाट्य अकादमी, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश शासन के स्वायत्त संस्थान के तत्वावधान में “शिक्षा में रंगमंच का महत्व” विषय पर 10 दिवसीय स्किल बेस्ड कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 20 जून 2026 से 29 जून 2026 तक मिहीलाल खेड़ा, बछरावां (रायबरेली) में बैक स्टेज सोशल एवं कल्चरल फाउंडेशन, लखनऊ द्वारा आयोजित की गई।

कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच को एक सशक्त माध्यम के रूप में प्रस्तुत करना था। इस दौरान प्रशिक्षकों अंशुमान दीक्षित, रूपल अग्रवाल और भूपेंद्र सिंह ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को अभिनय के विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण के दौरान बच्चों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशिक्षक अंशुमान दीक्षित ने अभिनय के विभिन्न आयामों की जानकारी देते हुए बताया कि रंगमंच केवल मंचीय कला नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्पष्टता का भी माध्यम है।

कार्यशाला में भारतेंदु हरिश्चंद्र के प्रसिद्ध नाटक “अंधेर नगरी चौपट राजा” का अध्ययन भी कराया गया, साथ ही बच्चों से कविताओं का पाठ भी करवाया गया। इसके माध्यम से उन्हें साहित्य और रंगमंच की गहराई से परिचित कराया गया। आयोजकों ने बच्चों को यह भी बताया कि रंगमंच के माध्यम से वे अपने भविष्य को न केवल उज्ज्वल बना सकते हैं बल्कि रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यशाला के सफल संचालन में गांव के वरिष्ठजनों के साथ-साथ अमित शुक्ला (रिंकू) और कार्यशाला असिस्टेंट अमित गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी ने उम्मीद जताई कि ऐसे आयोजन आगे भी नियमित रूप से होते रहेंगे, जिससे बच्चों में जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित हो सके।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Animal Husbandry Department: पशु चिकित्सकों के लिए Zoonotic Diseases Training Programme शुरू, 09-10 जुलाई को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण

जूनोटिक एवं प्राथमिक पशु रोगों पर पशु चिकित्सकों को मिलेगा प्रशिक्षण लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सकों के लिए जूनोटिक (पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले) एवं प्राथमिक पशु रोगों पर दिनांक 09 व 10 जुलाई को दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण (Training of Trainers-ToT) कार्यक्रम का होटल गोल्डन ट्यूलिप,...

UPTET 2026 Answer Key: यूपी-टीईटी प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी, 14 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति

ऐसे करें डाउनलोड और दर्ज करें आपत्ति लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी कर दी है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग द्वारा आयोजित उ०प्र० शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 दिनांक 02 व 03 जुलाई 2026 को प्रतिदिन दो-दो पालियों में एवं...

यूपी कोटेदारों की 13 सूत्रीय मांगों पर खाद्य रसद मंत्री मनोज पाण्डेय का बड़ा एक्शन, अधिकारियों को दिए निर्देश

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम लखनऊ। प्रदेश के कोटेदारों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर शासन स्तर पर गंभीरता दिखाई जा रही है। विभिन्न कोटेदार संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने आज खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री मनोज पाण्डेय से बापू भवन स्थित कार्यालय कक्ष में...

आचार्य रामदेव लाल ‘विभोर’ की 90वीं जयंती पर कवियों का सम्मान समारोह आयोजित

काव्य कला साधक ‘विभोर’ की स्मृति में कवियों का हुआ सम्मान लखनऊ। काव्य कला संगम संस्था के तत्वावधान में आचार्य रामदेव लाल ‘विभोर’ की 90 वीं जयंती पर यूपी प्रेस क्लब में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. हरिशंकर मिश्रा थे। प्रोफेसर हरि शंकर ने कहा कि विभोर जी का...

UP में नकली दवाओं पर बड़ा एक्शन, लखनऊ की 25 दवा फर्मों पर छापेमारी

52 संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच को भेजे गए लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य में काउंटरफीट और स्पूरियस दवाओं के पूरे नेटवर्क व सप्लाई चेन को जड़ से उखाड़ने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा चलाए जा रहे व्यापक अभियान के क्रम में लखनऊ में 06 जुलाई 2026 की रात को मेट्रो स्टेशन...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.