TN

TotaRam News

What's Hot

President Droupadi Murmu in North Macedonia: भारतीय राष्ट्रपति ने असेंबली को किया संबोधित, भारत-उत्तर मैसिडोनिया संबंधों पर दिया संदेश

Table of Content

भारत के वैश्विक दृष्टिकोण पर रखे विचार

डेस्क। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज स्‍कोप्‍ये में उत्तर मैसीडोनिया की राष्ट्रपति डॉ. गोर्डाना सिलजानोव्स्का-दावकोवा की उपस्थिति में वहां की असेम्‍बली के सदस्यों को संबोधित किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि भारत, उत्तर मैसीडोनिया गणराज्य को कोई दूर का देश नहीं, बल्कि एक सुस्थिर, बहुध्रुवीय, और समृद्ध वैश्विक भविष्य के निर्माण में एक महत्वपूर्ण स्तंभ मानता है। हमारे संबंधों की शुरुआत दो हजार वर्ष से भी पहले हुई थी। इस क्षेत्र के योद्धाओं और व्यापारियों की ऐतिहासिक यात्राओं ने व्यापार, दर्शन और कला के लिए महत्वपूर्ण मार्ग खोले, जिससे हमारी शुरुआती सभ्यताएं आपस में जुड़ीं।

भारत-उत्तर मैसिडोनिया संबंधों को मजबूती का संदेश

राष्ट्रपति ने कहा कि लोकतंत्र केवल शासन चलाने की व्यवस्था नहीं है, बल्कि भारत और उत्तर मैसीडोनिया को जोड़ने वाला एक साझा विश्वास है। हमारी संसदें जनता की आज़ादी की रक्षक हैं, कानून बनाने वाली संस्थाएं हैं और हमारी राष्ट्रीय चेतना का दर्पण हैं। यही कारण है कि संसदीय कूटनीति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमारे संसद सदस्यों के बीच आपसी बातचीत और संवाद से ऐसा संस्थागत विश्वास बनता है जो राजनीतिक दौर बदलने के बाद भी कायम रहता है। उन्होंने युवा सांसदों से आग्रह किया कि वे नई दिल्ली और स्कोप्‍ये के बीच यात्रा करें और संसदीय कार्यप्रणाली एवं लोक नीति निर्माण विषयक सर्वश्रेष्‍ठ कार्य-पद्धतियों को साझा करें।

राष्ट्रपति ने उल्‍लेख किया कि विश्‍व की राजनीतिक और आर्थिक ताकत का केंद्र बदल रहा है। इस नए दौर में भारत, दक्षिण-पूर्वी यूरोप को हाशिए पर पड़े क्षेत्र के तौर पर नहीं, बल्कि विकास और नवाचार का एक उभरता हुआ क्षेत्र मानता है। उन्होंने कहा कि उत्तरी मैसेडोनिया इस बदलाव के केंद्र में स्थित है। यह भूमध्यसागर को मध्य यूरोप तथा पूर्व को पश्चिम से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार है। उन्‍होंने कहा कि भारत, व्यापार और निवेश के नए मौकों के जरिए, द्विपक्षीय स्तर पर और पूरे क्षेत्र में अपने जुड़ाव को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी देश अकेले रहकर प्रगति नहीं कर सकता। उन्‍होंने यह उल्‍लेख किया कि भारत की प्राचीन सभ्यतागत जीवन-दृष्‍टि, ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के शाश्वत सिद्धांत पर आधारित है, जिसका अर्थ है-पूरा विश्‍व एक परिवार है। आज जब विश्‍व संघर्षों और आर्थिक विभाजन का सामना कर रहा है, तब यह जीवन-दृष्‍टि हमें दीवारें खड़ी करने के बजाय आपसी सहयोग और विश्वास के पुल बनाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि इतिहास से जुड़े और उज्ज्वल भविष्य की साझा दृष्टि रखने वाले दो लोकतांत्रिक देशों के रूप में हमें मिलकर ऐसा मार्ग प्रशस्त करना चाहिए, जो हमारे लोगों के लिए शांति और समृद्धि लाए।

इस अवसर पर निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री, डॉ. दिनेश शर्मा, राज्‍य सभा सांसद और विजय बघेल, लोकसभा सांसद भी उपस्‍थित थे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Rural Tourism: योगी सरकार की एग्री रूरल और गंगेग्राम टूरिज्म योजना से गांवों में बढ़ेगा रोजगार

योगी सरकार ग्रामीण पर्यटन, होम-स्टे और रोजगार को दे रही बढ़ावा लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की घोषणाओं के अनुरूप पर्यटन विभाग द्वारा एग्री रूरल एवं गंगेग्राम रूरल टूरिज्म परियोजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के चयनित ग्रामों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। इस अनूठी पहल का उद्देश्य ग्रामीण संस्कृति,...

UP Excise Minister Nitin Agarwal: त्योहारों से पहले अवैध शराब और कच्ची शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

वर्तमान वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून) में 15,809.25 करोड़ रुपए मिला राज लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कहीं पर भी मदिरा से होने वाली जनहानि की...

UP Technical Education Scheme 2026: तकनीकी डिप्लोमा युवाओं को बाट-माप मरम्मत कार्यशाला के लिए 50 हजार रुपये तक सहायता

योगी सरकार ने तकनीकी युवाओं के लिए खोले स्वरोजगार के नए द्वार लखनऊ। प्रदेश के तकनीकी डिप्लोमा एवं डिग्रीधारी युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले मंत्री आशीष पटेल ने मंगलवार को ‘बाट-माप उपकरणों के मरम्मत...

UP Polytechnic MoU with Adani Skills: पॉलीटेक्निक संस्थान बनेंगे इंडस्ट्री रेडी टैलेंट हब, युवाओं को मिलेगा रोजगार

इंडस्ट्री रेडी स्किल्स और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे लखनऊ। प्रदेश के युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल की उपस्थिति में मंगलवार को विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में प्राविधिक शिक्षा विभाग...

UP Animal Husbandry Department Action: प्रयागराज के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित, जानें पूरा मामला

प्रयागराज मंडल के पशुपालन विभाग के अपर निदेशक पर हुई कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के निर्देश पर प्रयागराज मण्डल में तैनात पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, डा0 अनिल कुमार को पशु चिकित्सालय, चाका प्रयागराज को आवंटित बहुउद्देशीय सचल राजकीय वाहन का स्वयं के उपयोग हेतु नियमविरूद्ध अधिग्रहण करने, अनुशासनहीनता,...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.