TN

TotaRam News

What's Hot

लाखों दीपो के प्रज्ज्वलन से जगमग हुई संगम नगरी

Table of Content

भारद्वाज आश्रम, श्रृंगवेरपुर धाम सहित अन्य घाटों पर भव्य रूप से दीपोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लखनऊ। लोक संस्कृति, कला, साहित्य, परम्पराओं तथा स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं जनसामान्य को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को महर्षि भारद्वाज आश्रम, श्रृंगवेरपुर धाम प्रयागराज में भव्य रूप दोपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। महर्षि भारद्वाज आश्रम, श्रृंगवेरपुर धाम के अलावा अन्य घाटों पर भी भव्य रूप से दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्कृति विभाग के द्वारा श्रृंगवेरधाम में रामचरित मानस पर आधारित चित्र पाण्डुलिपि प्रदर्शनी भी लगायी गयी थी। साथ ही लोक कलाकारों के द्वारा दोनो स्थलों पर रामकथा पर आधारित रामायण का मंचन भी किया गया।

इस अवसर पर वर्चुअल रूप से कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजित करने के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि यह दीपोत्सव कार्यक्रम प्रतिवर्ष और भव्य रूप से आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की प्रशंन्नता है कि आज महर्षि भरद्वाज आश्रम एवं श्रृंगवेरपुरधाम में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में सांस्कृतिक धरोहर की नई परम्परा की शुरूआत हुई है। कहा कि कोई भी तीर्थयात्री श्रृंगवेरपुर आयें, तो वह प्रयागराज जरूर आयें और यदि प्रयागराज आयें, तो ऋंगवेरपुर जरूर जाये, इसके लिए उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को इस सम्बंध में माननीय जनप्रतिनिधिगणों से समन्वय बनाते हुए कार्ययोजना बनाये जाने के लिए कहा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि भारद्वाज आश्रम और श्रृंगवेरपुरधाम में दीप स्तम्भ बनाया जायेगा, इसके लिए उन्होंने सम्बंधित को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए सम्बंधित को निर्देशित किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि श्रृंगवेरधाम की तरह महर्षि भारद्वाज आश्रम में भी रामायण मेला का आयोजन एवं रामलीला का मंचन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि रामलीला के मंचन से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।

इस अवसर पर महर्षि भारद्वाज आश्रम पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य राधाकांत ओझा, विधान परिषद सदस्य के0पी0 श्रीवास्तव, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा उपाध्यक्ष कृतिका अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी, पाण्डुलिपि अधिकारी गुलाम सरवर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इसी तरह से श्रृंगवेरपुरधाम में भी उपमुख्यमंत्री के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्य, व अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला विकास अधिकारी जी0पी0 कुशवाहा, उमेश द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

सारनाथ में 22 से 24 नवंबर तक होंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन, जुटेंगे देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालु

साल में दो बार बुद्ध पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा पर होते हैं अवशेषों के दर्शन लखनऊ/वाराणसी। सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार की 95वीं वर्षगांठ इस बार विशेष आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनेगी। इस अवसर पर 22 से 24 नवंबर तक भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया...

UP TGT भर्ती 2026: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 नवंबर तक करें आवेदन

30 नवम्बर तक मिलेगा आवेदन में संशोधन का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 07/2026 प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टी.जी.टी.) की गतिमान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उच्च न्यायालय में योजित याचिका संख्या 18985/2026 (आशुतोष...

प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर को होगा विशेष अभियान दिवस

आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (17 नवम्बर से 16 दिसम्बर) में नागरिकों की सुविधा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.