TN

TotaRam News

What's Hot

PM-राहत योजना: सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज

Table of Content

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पीएम-राहत योजना पर कार्यशाला आयोजित

लखनऊ। सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों को त्वरित और कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित पीएम-राहत (Prime Minister Road Accident Victim Hospitalisation and Assured Treatment) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने कहा, “पीएम-राहत योजना सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समय पर और कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए अस्पतालों, पुलिस विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों को निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए समन्वित रूप से कार्य करना होगा।”

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों को दुर्घटना के बाद उपचार के पहले सात दिनों तक अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह योजना सड़क दुर्घटना के सभी पात्र पीड़ितों पर लागू होगी, चाहे दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग अथवा शहरी सड़कों पर हुई हो।

योजना के तहत अस्पतालों को उपचार पर होने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति मोटर वाहन दुर्घटना कोष से की जाएगी तथा पूरी प्रक्रिया को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद स्वर्णिम समय (गोल्डन ऑवर) में गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है।

प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए पीएम-राहत योजना को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि किसी पीड़ित के पास आयुष्मान कार्ड उपलब्ध है, तब भी उसे प्राथमिकता के आधार पर पीएम-राहत योजना के अंतर्गत भर्ती कर उपचार प्रदान किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि योजना का लाभ केवल उन्हीं पीड़ितों को मिलेगा, जिन्हें दुर्घटना के 24 घंटे के भीतर अस्पताल में भर्ती कराया गया हो। निर्धारित समय सीमा के बाद भर्ती होने वाले मरीज पीएम-राहत योजना के अंतर्गत पात्र नहीं होंगे।

विशेषज्ञों ने बताया कि योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करने के लिए पुलिस द्वारा ई-डीएआर (eDAR) प्रणाली पर समयबद्ध रूप से विक्टिम आईडी (Victim ID) बनाना आवश्यक है। विक्टिम आईडी के अभाव में पीड़ित को योजना का लाभ मिलने में कठिनाई हो सकती है। इसी कारण पुलिस एवं अस्पतालों के बीच बेहतर समन्वय तथा समयबद्ध कार्रवाई पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यशाला में अस्पतालों को ई-डीएआर पोर्टल पर पंजीकरण, विक्टिम आईडी जनरेशन, क्लेम प्रक्रिया, रिपोर्टिंग एवं उपचार से संबंधित विभिन्न तकनीकी और प्रक्रियात्मक पहलुओं की भी जानकारी दी गई। दुर्घटना की सूचना मिलने से लेकर अस्पताल में भर्ती, पुलिस अनुमोदन तथा उपचार प्रक्रिया तक की संपूर्ण कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ. किसलय बाजपेयी, डॉ. नमिता वर्मा, ओएसडी लीड मेडिकल हेल्थ एजेंसी रोड सेफ्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर लखनऊ, इंद्रजीत सिंह टीएसआई इंचार्ज जेड एफडी पोलिस विभाग, वजीर अली डीआरएम आईआरएडी, डीएआर एनआईसी, डॉ. दीप्ति कौशल, डिस्ट्रिक्ट ग्रेवियांस मैनेजर विवेक चित्रांश, डिस्ट्रिक्ट इनफॉर्मेशन सिस्टम मैनेजर मसर्रत जमा खान एवं इम्प्लीमेंटेशन सपोर्ट एजेंसी टीम से संचित, एवं बीएफए टीम से आयुष्मान मित्र शीजान सदर एवं वजीर मौजूद रहे |

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

योगी सरकार सरकारी संस्थानों में हथकरघा उत्पादों की खरीद को देगी बढ़ावा

बुनकरों को सरकारी खरीद के माध्यम से मिलेगा स्थायी बाजार और रोजगार लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग को प्रोत्साहन देने तथा प्रदेश के बुनकरों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी संस्थानों में स्थानीय स्तर पर निर्मित हथकरघा उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दे रही है। इसी...

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.