TN

TotaRam News

What's Hot

क्या है स्थायी लोक अदालत? जन उपयोगी सेवाओं से जुड़े मामलों का मिलता है समाधान

Table of Content

लखनऊ विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताई स्थायी लोक अदालत की विशेषताएं

लखनऊ। प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ अभिषेक गुप्ता ने बताया कि स्थायी लोक अदालत, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम-1987 के अंतर्गत गठित एक वैधानिक मंच है, जिसका उद्देश्य जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों का सुलह एवं समझौते के माध्यम से त्वरित, सस्ता और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि स्थायी लोक अदालत की विशेषता यह है कि यहां विवादों को आपसी सहमति और समझौते के आधार पर निपटाने का प्रयास किया जाता है। यदि किसी मामले में सुलह अथवा समझौता नहीं हो पाता है, तो स्थायी लोक अदालत को मामले के गुण-दोष के आधार पर निर्णय देने का भी विधिक अधिकार प्राप्त है। इससे आम नागरिकों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है तथा समय और धन दोनों की बचत होती है।

स्थायी लोक अदालत में जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित विभिन्न प्रकार के मामले प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इनमें वायु, सड़क एवं जलमार्ग परिवहन सेवाओं से जुड़े विवाद, डाक, तार एवं दूरसंचार सेवाओं से संबंधित मामले, विद्युत, प्रकाश एवं जलापूर्ति संबंधी प्रकरण, स्वच्छता व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें, अस्पताल एवं औषधालय सेवाओं के मामले, बीमा सेवाओं से संबंधित विवाद, शैक्षिक एवं प्रशिक्षण संस्थानों से जुड़े प्रकरण तथा आवास एवं भू-संपदा सेवाओं से संबंधित मामले शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि स्थायी लोक अदालत न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने का एक प्रभावी माध्यम है, जहां आम नागरिक बिना जटिल प्रक्रिया के अपने विवादों का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। यह व्यवस्था न्यायिक प्रणाली को अधिक सुलभ, पारदर्शी और जनोन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

प्रभारी सचिव ने जनसामान्य से अपील की कि वे स्थायी लोक अदालत की व्यवस्था का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित अपने विवादों का त्वरित, सस्ता एवं सहज प्रक्रिया के माध्यम से निस्तारण कराकर न्याय प्राप्त करें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.