डेस्क। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टी-20 विश्व कप 2026 में खराब प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये (करीब 18,000 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लगाने का फैसला किया है। पाकिस्तान सुपर आठ स्टेज में बाहर हो गया और लगातार चौथी बार आईसीसी पुरुष टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहा। यह पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार हुआ है।क्रिकइनफो के अनुसार, यह जुर्माना अनुशासनात्मक कारणों से नहीं, बल्कि टूर्नामेंट में प्रदर्शन के आधार पर लगाया गया है। विशेष रूप से ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ 61 रनों से मिली हार के बाद यह जुर्माना लागू किया गया। बोर्ड ने बताया कि अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाता, तो जुर्माना माफ किया जा सकता था। पिछले पांच महीनों में, एशिया कप फाइनल में भारत से करीबी हार के बाद पीसीबी ने खिलाड़ियों के नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) को कुछ समय के लिए निलंबित कर दिया था। हालांकि बाद में यह निलंबन हटा लिया गया, क्योंकि कुछ शीर्ष खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में बीबीएल टूर्नामेंट में भाग लेने गए थे।
