TN

TotaRam News

What's Hot

पठन संस्कृति उत्सव : पुस्तकों, कला और विचारों का सजीव उत्सव

Table of Content

तोताराम न्यूज़, डेस्क। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, लखनऊ का प्रांगण आज दिनांक 3 फरवरी 2026 को उस समय एक जीवंत वैचारिक केंद्र में परिवर्तित हो गया, जब शिक्षा, साहित्य और कला ने एक-दूसरे से गहन संवाद स्थापित किया। “पठन संस्कृति उत्सव” के रूप में आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि पढ़ने, सोचने और सृजन करने की संस्कृति को पुनर्जीवित करने का एक सशक्त प्रयास सिद्ध हुआ।
यह आयोजन माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं नेशनल बुक ट्रस्ट, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। यह संपूर्ण आयोजन पार्थ सारथी सेन शर्मा, अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश शासन की दूरदर्शी परिकल्पना, वैचारिक प्रतिबद्धता एवं प्रेरक नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। पठन संस्कृति को शिक्षा की आत्मा मानने वाली उनकी दृष्टि इस उत्सव की संपूर्ण संरचना, विषयवस्तु और संवादों में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। उनके निर्देशन में यह कार्यक्रम एक साधारण शैक्षिक आयोजन से आगे बढ़कर विचार, विवेक और रचनात्मक चेतना का सांस्कृतिक उत्सव बन सका।
कार्यक्रम का शुभारंभ पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दीप की लौ के साथ ज्ञान, चेतना और संवेदना का प्रकाश संपूर्ण वातावरण में व्याप्त हो गया। इसके उपरांत उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। इसी क्रम में आयोजन में आमंत्रित सभी रचनाकारों, लेखकों एवं साहित्यकारों का भी औपचारिक सम्मान किया गया, जो साहित्य और संस्कृति के प्रति सामूहिक सम्मान भाव का सशक्त प्रतीक रहा।
कार्यक्रम में पुस्तकालय प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश शासन की विशेष कार्याधिकारी डॉ. सांत्वना तिवारी ने अपने संबोधन में कहा— “पठन संस्कृति किसी एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास और सामूहिक उत्तरदायित्व है। पुस्तकालय, विद्यालय और शिक्षक—तीनों मिलकर ही पढ़ने का वातावरण निर्मित कर सकते हैं।”
उन्होंने इस आयोजन को राज्य में पठन-पाठन और पुस्तकालय संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा पुस्तक प्रदर्शनी तथा विद्यार्थियों की चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इन प्रदर्शनों ने यह रेखांकित किया कि पठन और रचना एक-दूसरे के पूरक हैं तथा सृजनात्मकता की जड़ें पुस्तक से ही जुड़ी होती हैं।
संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने कहा— “पुस्तकें कक्षा की दीवारों को तोड़ती हैं और विद्यार्थी को व्यापक संसार से जोड़ती हैं। पठन संस्कृति के बिना नवाचार आधारित शिक्षा की कल्पना अधूरी है।” इसके पश्चात उप शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल, रेखा दिवाकर ने पठन संस्कृति को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का मूल आधार बताया। जिला विद्यालय निरीक्षक, लखनऊ, राकेश कुमार ने कहा— “जब विद्यालय पुस्तक, कला और संवाद का केंद्र बनता है, तभी शिक्षा अनुशासन से आगे बढ़कर संस्कार का स्वरूप ग्रहण करती है।”

प्रथम सत्र

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में पार्थ सारथी सेन शर्मा ने पठन संस्कृति के महत्व और समकालीन शिक्षा सुधारों पर गंभीर, दूरदर्शी और व्यापक दृष्टिकोण के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पठन संस्कृति केवल एक शैक्षिक गतिविधि नहीं, बल्कि विचार निर्माण, प्रश्नवाचक चेतना और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास की आधारशिला है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि यदि शिक्षा व्यवस्था को भविष्य के अनुरूप बनाना है, तो विद्यालयों में पुस्तक, संवाद और जिज्ञासा को केंद्रीय स्थान देना अनिवार्य होगा। उनका वक्तव्य नीति, दर्शन और व्यवहार—तीनों स्तरों पर उपस्थित श्रोताओं के लिए विचारोत्तेजक रहा।
इसी सत्र में बहुआयामी व्यक्तित्व वाले सुप्रसिद्ध कवि, संपादक एवं प्रखर सांस्कृतिक चिंतक यतीन्द्र मिश्र ने साहित्य, संगीत और समाज के अंतर्संबंधों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि पठन मनुष्य को केवल शब्द नहीं देता, बल्कि उसे संवेदनशील श्रोता और विचारशील नागरिक भी बनाता है। इस लेखक संवाद का संचालन वरिष्ठ कथाकार चंद्रशेखर वर्मा ने किया, जिनकी संवाद शैली ने चर्चा को जीवंत, संतुलित और गहन बनाए रखा।

द्वितीय सत्र

द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय कला उत्सव एवं स्कूल बैंड प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इसके उपरांत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं.

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बना उत्तर प्रदेश

PM Surya Ghar योजना में राष्ट्रीय सम्मान लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अग्रणी पहचान स्थापित की है। भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम “पीएम सूर्य घर के दो वर्ष :...

नई दिल्ली में समीक्षा बैठक: नितिन गडकरी ने 12,260 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर दिए निर्देश

नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक बैठक में मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त सुझावों के आधार पर आंध्र प्रदेश में 8,512 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों तथा पश्चिम बंगाल में 3,748 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रख-रखाव की प्रगति की समीक्षा की।...

एयर मार्शल तरुण चौधरी ने भारतीय वायु सेना की सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमानडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला

IAF में बड़ा बदलाव Totaram.news. एयर मार्शल तरुण चौधरी, एवीएसएम, वीएसएम ने 1 जून 2026 को सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमानडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाल लिया है। उन्हें दिसंबर 1989 में भारतीय वायु सेना की लड़ाकू स्ट्रीम में कमीशन प्रदान किया गया था। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, कॉलेज ऑफ एयर...

मेजर जनरल राहेल थॉमस ने सैन्य नर्सिंग सेवा (MNS) की अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया

AFMS में बड़ा नियुक्ति बदलाव Totaram.news. मेजर जनरल राहेल थॉमस ने 1 जून, 2026 को सैन्य नर्सिंग सेवा के अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। उन्‍होंने चार दशकों तक राष्ट्र की विशिष्ट सेवा करने के बाद 31 मई, 2026 को सेवानिवृत्त होने वाली मेजर जनरल लिसाम्मा पीवी का स्थान लिया है। पुणे स्थित सशस्त्र बल...

वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी ने भारतीय नौसेना की अंडमान और निकोबार कमान के 20वें कमांडर-इन-चीफ का कार्यभार संभाला

अंडमान और निकोबार कमान में बड़ा बदलाव Totaram.news. वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी, एवीएसएम ने 1 जून, 2026 को विजयपुरम में अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) के 20वें कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। विनीत मैकार्थी ने 1 जुलाई, 1989 को भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया और वे फ्लैग ऑफिसर तोपखाने और मिसाइलों के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.