TN

TotaRam News

What's Hot

खाद्य तेल कंपनियों को सरकार का कारण बताओ नोटिस

Table of Content

तोताराम न्यूज़, डेस्क। केन्द्र सरकार ने वनस्पति तेल उत्पादन एवं उपलब्धता (विनियमन) संशोधन आदेश, 2025 वीओपीपीए द्वारा खाद्य तेल मूल्य श्रृंखला में विनियामक निगरानी बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार सभी खाद्य तेल निर्माताओं, संसाधकों, ब्लेंडरों (मिश्रक) और पुनर्पैकरों के लिए राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली (एनएसडब्ल्यूएस) और वीओपीपीए पोर्टल (https://www.edibleoilindia.in) पर पंजीकरण कराना और उत्पादन, स्टॉक और उपलब्धता संबंधी विस्तृत मासिक रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
संशोधित खाद्य तेल संरक्षण अधिनियम, 2025 के तहत, सभी पंजीकृत संस्थाओं को कच्चे और परिष्कृत वनस्पति तेलों, विलायक-निष्कर्षित तेलों (रासायनिक विलायक के उपयोग से सोयाबीन, मूंगफली के बीजों से तेल निकालना), मिश्रित तेलों, वनस्पति तेलों, मार्जरीन (वनस्पति तेलों या पशु वसा से बना कृत्रिम मक्खन) और अन्य अधिसूचित उत्पादों सहित विभिन्न खाद्य तेल उत्पादन, स्टॉक, आयात, प्रेषण, बिक्री और खपत से संबंधित मासिक विवरण दाखिल करना अनिवार्य है। इसका उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना, आंकड़ों पर आधारित नीतिगत निर्णय लेने में सहायता और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सुदृढ़ करना है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी) ने आदेश के देशव्यापी अनुपालन अभियान में खाद्य तेल क्षेत्र की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के व्यापक प्रयास के तहत, राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली/वीओपीपीए पंजीकरणों को सत्यापित करने, मासिक रिटर्न की सटीकता और समयबद्धता आकलन और अनुपालन प्रोत्साहित करने के लिए उद्योग हितधारकों के साथ जुड़ने हेतु हरियाणा में करनाल और राजस्थान में जयपुर सहित कई स्थानों पर निरीक्षण अभियान चलाए।
खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग प्रवर्तन के साथ ही अनुपालन सुगम बनाने के लिए क्षमता-निर्माण पहल भी कर रहा है। इसी सिलसिले में 30 जनवरी 2026 को जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें सटीक डेटा रिपोर्टिंग, एनएसडब्ल्यूएस पंजीकरण, वीओपीपीए पोर्टल के उपयोग और समय पर रिटर्न दाखिल करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। ऐसी ही कार्यशालाएं अन्य प्रमुख राज्यों में भी आयोजित करने की योजना है। इस पहल को जारी रखते हुए, क्षेत्र में खाद्य तेल प्रसंस्करण इकाइयों की महत्वपूर्ण उपस्थिति को देखते हुए, तीसरी जागरूकता कार्यशाला 16 फरवरी 2026 को गुजरात के राजकोट में आयोजित करना प्रस्तावित है।

निरीक्षणों और समीक्षाओं के आधार पर, विभाग ने कुछ बड़ी खाद्य तेल कंपनियों को अनिवार्य मासिक उत्पादन विवरण प्रस्तुत न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जबकि उन्हें ईमेल और टेलीफोन द्वारा बार-बार इसकी याद दिलाई गयी। यह चूक आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3 के अंतर्गत वीओपीपीए आदेश, 2025 का उल्लंघन है। संबंधित संस्थाओं को सूचित किया गया है कि आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 6ए के तहत उल्लंघन के मामलों में निरीक्षण और ज़ब्ती सहित कार्रवाई शुरू हो सकती है। इसके अलावा, धारा 6बी के अनुसार, कोई भी ज़ब्ती आदेश पारित करने से पहले कारण बताने का उचित अवसर प्रदान करने के अनुरूप इकाईयों को लिखित रूप में स्पष्टीकरण देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है कि वे बताएं कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वीओपीपीए ढांचे के तहत पंजीकृत न कराने वाली या अनिवार्य रिटर्न दाखिल करने में विफल रहने वाली सभी इकाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे, ताकि समान अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। खाद्य तेल प्रसंस्करण इकाइयों में आवश्यकतानुसार निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.