TN

TotaRam News

What's Hot

मदरसों और विभागीय योजनाओं को लेकर मंत्री ओम प्रकाश राजभर नेकी समीक्षा बैठक

Table of Content

लखनऊ। पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज मंत्री ओम प्रकाश राजभर तथा राज्य मंत्री (अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज) दानिश आजाद अंसारी की अध्यक्षता में विधानसभा कक्ष, कार्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था, विभिन्न आयोगों/बोर्डों में रिक्त पदों पर नियुक्ति तथा शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु छात्रवृत्ति योजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK) के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। निर्माणाधीन 92 परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए गए। विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए गए।
बैठक में विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध लंबित एवं अनिस्तारित मामलों की समीक्षा, वक्फ नियमावली एवं उत्तर प्रदेश मदरसा अरबी-फारसी मान्यता/प्रशासनिक सेवा नियमावली, 2016 में प्रस्तावित संशोधनों पर भी चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रगति से समय-समय पर अवगत कराया जाए।
बैठक में प्रमुख सचिव श्रीमती संयुक्ता समाद्दार, विशेष सचिव, संयुक्त सचिव, वित्त एवं लेखा अधिकारी, संयुक्त निदेशक, उपनिदेशक तथा रजिस्ट्रार, मदरसा शिक्षा परिषद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 9 से 23 अप्रैल 2026 तक पोषण पखवाड़ा मनाएगा

डेस्क। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 9 से 23 अप्रैल 2026 तक पोषण पखवाड़े के 8वें संस्करण का आयोजन करेगा। यह देश भर में पोषण संबंधी परिणामों में सुधार के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। पोषण के महत्व पर बल देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है, “एक स्वस्थ बच्चा एक मजबूत...

जयन्त चौधरी का स्किल आउटकम्स फंड: युवाओं के लिए नए अवसर

डेस्क। 8 अप्रैल, 2026, नई दिल्ली: भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा राज्य मंत्री, जयन्त चौधरी ने आज स्किल्स आउटकम्स फंड बनाने के अभियान की शुरुआत की। यह अपनी तरह की पहली पहल है जिसका उद्देश्य कम आय वाले पृष्ठभूमि के युवाओं के लिए आकांक्षी आजीविका के अवसरों को अनलॉक करना...

प्राकृतिक ध्वनि

कामेश त्रिपाठी। ‘अज्ञेय’ ने कहा है कि ‘सन्नाटे में ध्वनि होती है’ ध्वनि का अर्थ है आवाज़ अर्थात् आवाज हर जगह होती है। यहां तक की जिस स्थान पर पूरी तरह शांति छाई होती है वहां भी एक ऐसी ध्वनि होती है जो बाह्य कर्णेन्द्रियों से परे होती है ,परन्तु आन्तरिक अवस्था में स्वतः उतर...

आईएनएस सुदर्शिनी एस्केल ए सेते 2026 में भाग लेने के बाद फ्रांस के सेते से रवाना

डेस्क। भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, 7 अप्रैल, 2026 को सेते बंदरगाह से रवाना हुआ, जो प्रतिष्ठित एस्केल ए सेते उत्सव में उसकी सफल भागीदारी का प्रतीक है। यह द्विवार्षिक उत्सव भूमध्य सागर में सबसे बड़े समुद्री समारोहों में से एक है, जो वैश्विक समुद्री विरासत का जश्न मनाता है। इस आयोजन...

मदरसों और विभागीय योजनाओं को लेकर मंत्री ओम प्रकाश राजभर नेकी समीक्षा बैठक

लखनऊ। पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज मंत्री ओम प्रकाश राजभर तथा राज्य मंत्री (अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज) दानिश आजाद अंसारी की अध्यक्षता में विधानसभा कक्ष, कार्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था, विभिन्न आयोगों/बोर्डों में रिक्त पदों पर नियुक्ति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.