/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

कॉलेज छात्रों के लिए जैव विविधता इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू

Table of Content

  • राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण की पहल, संरक्षण और संसाधन प्रबंधन पर फोकस

डेस्क। राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने स्नातक/स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम (3 महीने तक) शुरू किया है, ताकि एनबीए कार्यक्रमों के साथ सक्रिय रूप से जुड़कर उन्हें व्यावहारिक और परियोजना-आधारित शिक्षा प्रदान की जा सके।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य जैव विविधता संरक्षण और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन क्षेत्रों में युवाओं की क्षमता का निर्माण करना, पर्यावरण को लेकर जागरूकता को गहरा करना और रोजगार के अवसरों को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाना है। इसके साथ ही उन्हें जैव विविधता राजदूत के रूप में विकसित करना है। एनबीए नियमित रूप से एक वर्ष की अवधि का जैव विविधता संरक्षण इंटर्नशिप कार्यक्रम (बीएसआईपी) भी आयोजित करता है, जिसे आगे दो वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। चालू वर्ष में, बीएसआईपी के छठे चक्र के तहत 24 इंटर्न (छात्रों) का चयन किया गया है और उन्हें जैव विविधता संरक्षण का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने और एसबीबी/यूटीबीसी के कामकाज में सहयोग करने के लिए विभिन्न राज्य जैव विविधता बोर्डों (एसबीबी) और केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषदों (यूटीबीसी) में नियुक्त किया गया है।
एक साल के इस कार्यक्रम के दौरान, एसबीबी/यूटीबीसी में नियुक्त इंटर्न बैठकों में भाग लेते हैं, कार्यक्रम आयोजित करते हैं और एसबीबी/यूटीबीसी की नियमित गतिविधियों के अलावा फील्ड स्टडी भी करते हैं। एनबीए इच्छुक इंटर्न को दो और वर्षों के लिए इंटर्नशिप जारी रखने और जैव विविधता संरक्षण में अपने ज्ञान और कौशल को और गहरा करने के अवसर भी प्रदान करता है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, एनबीए और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की सक्रिय साझेदारी में एक वर्षीय बीएसआईपी नियमित कार्यक्रम शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य व्यावहारिक जमीनी अनुभव के माध्यम से प्रशिक्षित युवा पेशेवरों का एक समूह तैयार करना था। अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित प्रशिक्षुओं को जैव विविधता संरक्षण पहलों में सहयोग देने और एसबीबी तथा यूटीबीसी की सहायता करने के लिए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात किया जाता है।
जैव विविधता संरक्षण कार्यक्रम (बीएसआईपी) का पहला चक्र (2019-20) 22 मई 2020 को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री ने शुरू किया था। एनबीए वर्तमान में इन इंटर्नशिप कार्यक्रमों के समर्थन में लगभग एक करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है, जो एक मजबूत राष्ट्र निर्माण और भविष्य के जैव विविधता राजदूतों के एक सशक्त समूह के विकास में योगदान दे रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.