TN

TotaRam News

What's Hot

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा

Table of Content

नेशनल इंटर कॉलेज से अभियान की शुरुआत

डेस्क। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) के तहत सोमवार को जनपद के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। अभियान का शुभारंभ नेशनल इंटर कॉलेज में विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर किया।

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य ने कहा कि पेट में होने वाले कृमि संक्रमण का बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके कारण बच्चों में कमजोरी और एनीमिया की समस्या होने के साथ ही उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ और सुपोषित बनाना है, ताकि वे आगे चलकर सशक्त एवं सक्षम नागरिक बन सकें। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा अवश्य खिलाएं।

14 अगस्त को छूटे बच्चों को मिलेगी एल्बेंडाजोल की खुराक

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने बताया कि एनडीडी के अंतर्गत जनपद के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जा रही है। अभियान शिक्षा एवं आईसीडीएस विभाग के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। एक से पांच वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से, जबकि छह से 19 वर्ष तक के स्कूल जाने वाले बच्चों को विद्यालयों के माध्यम से दवा दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को दवा सेवन से छूट जाने वाले बच्चों को 14 अगस्त को आयोजित मॉप-अप राउंड के दौरान एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद के प्रत्येक पात्र बच्चे को कृमि संक्रमण से मुक्त करना तथा उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार सुनिश्चित करना है।

24.45 लाख बच्चों को मिलेगी कृमि मुक्ति की दवा

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत जनपद में एक से 19 वर्ष तक के कुल 24.45 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें लगभग 14.72 लाख बच्चे शहरी क्षेत्रों और लगभग 9.53 लाख बच्चे ग्रामीण क्षेत्रों के शामिल हैं। सोमवार को नेशनल इंटर कॉलेज में लगभग 535 बच्चों ने कृमि मुक्ति की दवा का सेवन किया।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. अनिल श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश यादव, जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक विष्णु प्रताप, डीईआईसी मैनेजर डॉ. गौरव सक्सेना, सीएचसी अधीक्षक एन.के. रोड डॉ. वाई.के. सिंह, प्रधानाचार्य राम चन्द्र, सहयोगी संस्था एविडेंस एक्शन के प्रतिनिधि तथा कॉलेज के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.