TN

TotaRam News

What's Hot

मिशन शक्ति: कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 4 छात्राओं ने संभाली मध्याह्न भोजन प्राधिकरण में निदेशक की सांकेतिक जिम्मेदारी

Table of Content

मुस्कान, सरिता, साक्षी और राधिका बनीं एक दिन की निदेशक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी ‘मिशन शक्ति अभियान’ के अंतर्गत बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने का कौशल और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समझ विकसित करने के क्रम में बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) काकोरी, लखनऊ की चार छात्राओं ने मध्याह्न भोजन प्राधिकरण पहुंचकर शीर्ष प्रशासनिक दायित्वों का सांकेतिक निर्वहन किया। इस अवसर पर मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक प्रेमरंजन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें प्रशासनिक व्यवस्थाओं व नीतिगत निर्णयों की बारीकियों से अवगत कराया।

सांकेतिक पदभार ग्रहण कार्यक्रम के तहत केजीबीवी काकोरी की छात्रा मुस्कान, सरिता, साक्षी और राधिका ने निदेशक की आसंदी संभालते हुए एक कुशल प्रशासक की भांति विभागीय कार्यकलापों की गहन समीक्षा की। चारों छात्राओं ने प्रदेश के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए एक महत्वपूर्ण शासकीय आदेश भी जारी किया। अपने आदेश में उन्होंने निर्देशित किया कि प्रदेश के समस्त परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के किचन शेड में स्वच्छता के उच्चतम मानक सुनिश्चित किए जाएं, बच्चों को प्रचुर पोषक तत्वों से युक्त ताजा व संतुलित भोजन उपलब्ध कराया जाए और खाना पकाने वाली रसोइयों को समय-समय पर स्वच्छता एवं पोषण प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाए।

इसके साथ ही छात्राओं ने एमडीएम व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव रखे। उन्होंने विद्यालयों में छात्र संख्या के अनुरूप पर्याप्त भोजन तैयार करने, मेन्यू में पोषक तत्वों की प्रचुरता बनाए रखने, आधुनिक किचन व्यवस्था के विस्तार तथा आवश्यकता पड़ने पर अस्वस्थ बच्चों को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

निदेशक प्रेमरंजन सिंह ने सराहा बेटियों का विजन

मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक प्रेमरंजन सिंह ने चारों छात्राओं के आत्मविश्वास, प्रशासनिक सोच और नेतृत्व क्षमता की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान पूरे प्रदेश में जन-आंदोलन का रूप ले चुका है, जिसका मुख्य उद्देश्य बेटियों को आगे बढ़ाकर उनमें निर्णय लेने और समाज को दिशा देने की क्षमता का विकास करना है। उन्होंने कहा कि बचपन से ही ऐसा व्यावहारिक व प्रशासनिक मंच मिलने से छात्राओं में राष्ट्र निर्माण और भविष्य में उच्च प्रशासनिक पदों पर पहुंचकर जनसेवा करने की प्रेरणा मिलती है।

निदेशक सिंह ने बताया कि नन्हीं निदेशकों द्वारा जारी स्वच्छता व पोषण संबंधी आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके तहत पूरे प्रदेश के विद्यालयीय किचनों में एक विशेष वृहद सफाई अभियान शुरू किया जा रहा है, जिससे नौनिहालों को सुरक्षित, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा सके।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.