TN

TotaRam News

What's Hot

सूचना विभाग में मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह का हुआ शुभारम्भ

Table of Content

लखनऊ। भारत सरकार द्वारा विकसित के आईगोट (IGOT) पोर्टल पर उपलब्ध पाठयक्रमों माध्यम से विभागीय कार्मिकों की कार्यात्मक क्षमता, कार्यक्षेत्र एवं व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाते हुए उन्हें दक्ष बनाया जाये, इस हेतु शासन के निर्देशनुसार 02 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026 तक प्रदेश में मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में सूचना विभाग के अन्तर्गत विभागीय आडिटोरियम में मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर आईगोट (IGOT) पोर्टल पर उपलब्ध पाठयक्रमों के प्रशिक्षण से संबंधित विशेषज्ञों द्वारा उपलब्ध करायी गयी तकनीकी जानकारी प्राप्त किया। इस संबंध में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आईगोट (IGOT) कर्मयोगी प्लेटफार्म पर उपलब्ध पाठयक्रमों में से कम से कम 04 घंटे का प्रशिक्षण जिसमें Ai दक्ष कार्यक्रम के किन्ही 03 कार्यक्रम (IGOT) मार्केट प्लेस से कोई एक पाठयक्रम का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाना है।
इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना अरविन्द कुमार मिश्र ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि उनका प्रत्येक कार्मिक तकनीकी रूप दक्ष होना चाहिए, ताकि वह आगमी परिवेश की चुनौतियों का सामना दृढ़ता एवं कर्मठता के साथ कर सके। उन्होने कहा कि आने वाला समय तकनीकी का होगा और तकनीक के आधार पर ही दायित्वों का निर्वहन सफलता पूर्वक किया जा सकेगा। इसलिए आवश्यक हो जाता है कि हम तकनीक में पारंगत होकर आत्मनिर्भर बने और अपने दायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक कर सके। इसी के तहत सरकार द्वारा अपने कार्मिकों की कार्यात्मक क्षमता, कार्यक्षेत्र एवं व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाते हुए उन्हे दक्ष बनाये जाने हेतु आईगोट (IGOT) कर्मयोगी पर उपलब्ध पाठयक्रमों की व्यवस्था दी गई है, ताकि कार्मिक इन पाठयक्रमों का प्रशिक्षण प्राप्त कर तकनीकी तौर पर दक्ष होने के साथ-साथ कार्यक्षमता विकास का भी लाभ प्राप्त कर सके।


अपर निदेशक ने विभाग के कार्मिकों से कहा कि यह स्वर्णिम अवसर है कि सरकार द्वारा आईगोट पोर्टल (IGOT) के माध्यम से उपलब्ध कराये गये पाठयक्रमों को तन्मयता एवं ईमानदारी के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने आप को कर्मयोगी साबित करें।
कार्यशाला में सहायक निदेशक सतीश चन्द्र भारती, सहायक निदेशक चन्द्र मोहन, सहायक निदेशक डा0 जितेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक निदेशक संजय कुमार, सहायक निदेशक अमित कुमार यादव, निर्माता फिल्म अभय कुमार श्रीवास्तव, सहायक लेखधिकारी अरविन्द कुमार सहित सूचना विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mirzapur NEET Result: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की 18 छात्राएं NEET में सफल, बढ़ाया संस्थान का मान

वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को मिल रहा उत्कृष्ट मंच मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। समाज कल्याण...

अमृत भारत स्टेशन योजना: ऐशबाग जंक्शन का हुआ कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

ऐशबाग जंक्शन के नए स्वरूप का शुभारंभ, उद्घाटन कार्यक्रम में अपर्णा यादव रहीं मौजूद लखनऊ। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ऐशबाग जंक्शन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर अपर्णा यादव...

LDA Lucknow Property Scheme: भूखण्ड/भवन की पंजीकरण धनराशि पर मिलेगा बैंक लोन

सम्पत्ति आवंटित होने पर शेष धनराशि के लिए भी आसानी से मिलेगा लोन, पेपर वर्क से मिलेगा छुटकारा लखनऊ। अगर आप लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्ड/भवन खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको पंजीकरण धनराशि के लिए भी बैंक लोन की सुविधा मिलेेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

UP Government Deregulation 2.0: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए नियम आसान करने पर बड़ा जोर

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में व्यापारिक माहौल को और अधिक पारदर्शी, सरल और निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसी सिलसिले में लखनऊ के लोक भवन में ‘कम्प्लायंस रिडक्शन एवं डीरेग्युलेशन 2.0’ (नियमों व प्रक्रियाओं को आसान बनाने) को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

Mexico Earthquake News: 7.4 Magnitude भूकंप से हिली धरती, सुनामी चेतावनी जारी

सुनामी का खतरा बढ़ा, अलर्ट जारी डेस्क। मैक्सिको के दक्षिणी तट पर शुक्रवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई। इसका केंद्र चियापास राज्य के प्यूर्टो माडेरो शहर के पास स्थित था, जबकि भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर रही। कम गहराई...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.