TN

TotaRam News

What's Hot

ए. के. शर्मा ने स्कूल चलो अभियान रैली का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ

Table of Content

  • हर बच्चे तक पहुंचे शिक्षा, यही सरकार का संकल्प : मंत्री
  • शिक्षा के साथ संस्कार, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर

लखनऊ। जनपद मऊ में शैक्षिक सत्र 2026–27 के अंतर्गत “स्कूल चलो अभियान” का भव्य शुभारम्भ नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं हरी झंडी दिखा कर किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में मंत्री ए. के. शर्मा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे गांव-गांव और घर-घर संपर्क कर बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें तथा अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करें। उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता का मूल आधार है।
नगर विकास मंत्री ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों की भी शिक्षा दें। उन्होंने विद्यालयों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार का केंद्र बताते हुए बच्चों के जन्मदिन पर पौधरोपण करने तथा नियमित स्वच्छता अभियान चलाने का सुझाव दिया, जिससे बच्चों में पर्यावरण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित हो।उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि कोई बच्चा विद्यालय समय में बाहर दिखाई दे, तो उसके अभिभावकों से संपर्क कर उसे विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही, उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर मंत्री ने जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण हेतु ₹1.57 करोड़ तथा परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की सुविधा के लिए ₹1 करोड़ की लागत से बेंच की व्यवस्था कराई गई है, जिससे बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सुभाष चौक पर सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग

सपा कार्यकर्ताओं ने सोनम वांगचुक के समर्थन में किया प्रदर्शन देवरिया। शहर के सुभाष चौक पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। वक्ताओं...

Mirzapur NEET Result: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की 18 छात्राएं NEET में सफल, बढ़ाया संस्थान का मान

वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को मिल रहा उत्कृष्ट मंच मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। समाज कल्याण...

अमृत भारत स्टेशन योजना: ऐशबाग जंक्शन का हुआ कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

ऐशबाग जंक्शन के नए स्वरूप का शुभारंभ, उद्घाटन कार्यक्रम में अपर्णा यादव रहीं मौजूद लखनऊ। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ऐशबाग जंक्शन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर अपर्णा यादव...

LDA Lucknow Property Scheme: भूखण्ड/भवन की पंजीकरण धनराशि पर मिलेगा बैंक लोन

सम्पत्ति आवंटित होने पर शेष धनराशि के लिए भी आसानी से मिलेगा लोन, पेपर वर्क से मिलेगा छुटकारा लखनऊ। अगर आप लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्ड/भवन खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको पंजीकरण धनराशि के लिए भी बैंक लोन की सुविधा मिलेेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

UP Government Deregulation 2.0: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए नियम आसान करने पर बड़ा जोर

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में व्यापारिक माहौल को और अधिक पारदर्शी, सरल और निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसी सिलसिले में लखनऊ के लोक भवन में ‘कम्प्लायंस रिडक्शन एवं डीरेग्युलेशन 2.0’ (नियमों व प्रक्रियाओं को आसान बनाने) को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.