TN

TotaRam News

What's Hot

मेरठ में नकली दवा बनाने वाले अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़, 6 लाख कैप्सूल बरामद और FIR दर्ज

Table of Content

Evion 400 के नाम पर बनाई जा रही थी नकली दवा

लखनऊ। प्रदेश के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण औषधियां उपलब्ध कराने तथा अवैध एवं नकली (स्पूरियस/काउंटरफीट) दवा व्यापार पर प्रभावी रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश विभाग द्वारा दिनांक 24 जुलाई को प्राप्त गुप्त अभिसूचना के आधार पर सहायक आयुक्त (औषधि), मेरठ मंडल के नेतृत्व में आशुतोष मिश्रा औषधि निरीक्षक,आगरा, संतोष कुमार पटेल औषधि निरीक्षक मेरठ एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी मेरठ की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम खरदौनी शेखपुर, थाना इंचोली, जनपद मेरठ स्थित परिसर पर छापेमारी की गई। मौके से औषधियों की पैकेजिंग में प्रयुक्त होने वाली ब्लिस्टर पैकिंग मशीन, कंप्रेसर मशीन तथा चेंज पार्ट्स बरामद किए गए।

मेरठ-रुद्रपुर-बागपत में नकली दवा कनेक्शन का खुलासा, जांच तेज

जाँच में स्पष्ट उजागर हुआ किमैसर्स आर.एस. ग्लोबल फार्मा रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड तथा विकास चौहान और उसका सहयोगी राजेन्द्र सिंह उर्फ अरुण कुंडा की आपस में गहरी सांठ-गांठ से प्रॉक्टर-गैंबल (पी-एच) Health Limiteddaiuh का प्रसिद्ध ब्रांड ‘Evion 400mg Soft Gel Capsule’ का लेबिल लगाकर फूड सप्लीमेंटके रूप में प्रयोग होने वाले विटामिन -ई 10एमजी की मात्रा को 400 उह मात्रा के कैप्सूल जो की औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है, का निर्माण कर बाजार में खपाया जा रहा था।

मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए दिनांक 25 जुलाई को औषधि निरीक्षक दल द्वारा मैसर्स आर.एस. ग्लोबल फार्मा रुद्रपुर, उत्तराखंडका औचक निरीक्षण किया गया। इसके उपरांतऔषधि निरीक्षक बागपत, औषधि निरीक्षक मेरठ एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागपत के संयुक्त दल द्वारा निर्माता फर्म मैसर्स प्रेस्कॉट फार्मा जेल प्राइवेट लिमिटेड खसरा नं.-75, हाजीपुर विरान, तहसील खेकड़ा, जनपद बागपत पर तुरंत छापेमारी की गई।

नकली Evion 400 कैप्सूल मामले में चार आरोपियों पर FIR, 6 लाख कैप्सूल का खुलासा

जाँच में पाया गया कि मैसर्स प्रेस्कॉट फार्मा जेल प्रा. लि. के पास केवल फूड हेल्थ सप्लीमेंट्स एवं न्यूट्रास्युटिकल्स एफएसएसएआई लाइसेंस/फॉर्म सी का लाइसेंस था, जिसके तहत वे न्यूट्रिशनल/प्रोफिलैक्टिक उपयोग हेतु केवल विटामीन ई10एमजी कैप्सूल का निर्माण कर सकते थे। नियमों के विपरीत, निर्माता फर्म द्वारा अवैध रूप से बल्क में 06 लाख बिना पैकिंग वाले विटामीन ई10एमजी सॉफ्टजेल कैप्सूल मैसर्स आर.एस. ग्लोबल फार्मा को बेचे गए।

न्यूट्रिशनल/प्रोफिलैक्टिक श्रेणी के इन कैप्सूलों को अवैध रूप से प्रोसेस व पैक कर ‘Evion 400mg’ (थेराप्यूटिक/ड्रग श्रेणी) बनाकर बाजार में औषधीय बिक्री हेतु सप्लाई किया जा रहा था। इस प्रकार एफएसएसएआई लाइसेंस का दुरुपयोग कर नकली दवा निर्माण हेतु एक पूरा अंतरराज्जीय नेक्सस एवं अवैध फैक्टरी चलाई जा रही थी।
 

नकली औषधि निर्माण रैकेट पर शिकंजा, आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

अवैध व नकली (काउंटरफीट) औषधि निर्माण का पूरा नेक्सस चलाने के आरोप में थाना इंचोली, जनपद मेरठ में निम्नलिखित अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराए जाने हेतु तहरीर दी गई है।

  1. विकास चौहान (मुख्य आरोपी/अवैध निर्माता)
  2. राजेंद्र सिंह उर्फ अरुण कुंडा (सहयोगी)
  3. रोहित कुमार (प्रोप्राइटर, मैसर्स आर.एस. ग्लोबल फार्मा, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
  4. अमृत पटेल (डायरेक्टर व उत्तरदायी व्यक्ति, मैसर्स प्रेस्कॉट फार्मा जेल प्रा. लि., बागपत)

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow H1N1 Update: 3 नए मरीज मिले, एक्टिव केस 31

गंभीर लक्षणों वाले मरीजों की RT-PCR जांच जरूरी लखनऊ। लखनऊ। आज 26 सितंबर को जनपद लखनऊ में इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) के 3 नए मरीज पाए गए हैं। तीनों मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जनपद में वर्तमान में H1N1 के कुल 31 एक्टिव केस हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय से प्राप्त गाइडलाइन...

सेवा संकल्प अभियान के तहत चार सीएचसी पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Seva Sankalp Abhiyan में 145 लोगों की जांच और इलाज लखनऊ। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) माल, काकोरी, बख्शी का तालाब और सरोजिनी नगर के मातृ-शिशु (एमसीएच) विंग में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं, जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।...

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.