TN

TotaRam News

What's Hot

मऊ में बनेगा प्रदेश का पांचवां आधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र, मंत्री ए.के. शर्मा ने किया भूमिपूजन

Table of Content

लाइब्रेरी, योग, जनसुविधा और खान-पान की सुविधाओं से युक्त होगा मऊ का आधुनिक सेवा केंद्र

मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज जनपद मऊ में नगर पालिका परिषद, मऊ में बनने वाले प्रदेश के पांचवें आधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र का भूमिपूजन किया। लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह केंद्र करीब डेढ़ वर्ष में तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि नागरिक सुविधा केंद्र का उद्देश्य केवल भवन का निर्माण करना नहीं, बल्कि आम नागरिक को नगर पालिका की सेवाएं सरल, पारदर्शी, डिजिटल और समयबद्ध तरीके से एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

मऊ में आधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र से मिलेंगी डिजिटल सेवाएं

मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अयोध्या, गाजियाबाद, गोरखपुर और लखनऊ के बाद मऊ में प्रदेश का पांचवां आधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र बनाया जा रहा है। यह केंद्र मऊ के नागरिकों के लिए आधुनिक नगरीय सेवाओं का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का निरंतर प्रयास है कि शहरों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें और उन्हें अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।

ए.के. शर्मा ने कहा कि नागरिक सुविधा केंद्र के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, हाउस टैक्स, वाटर टैक्स तथा नगर पालिका की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित कार्य एक ही स्थान पर कराए जाएंगे। केंद्र के प्रथम तल पर नागरिक सेवाओं के लिए लगभग 18 काउंटर बनाए जाएंगे। यहां विभिन्न सेवाओं से संबंधित कार्यों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र के पूर्ण रूप से तैयार होने के बाद इसे ‘वन डे गवर्नेंस’ की अवधारणा के अनुरूप विकसित किया जाएगा, ताकि नागरिकों को कम से कम समय में अधिक से अधिक सेवाएं मिल सकें।

ए.के. शर्मा ने बताया कि नागरिक सुविधा केंद्र को केवल सरकारी सेवाओं तक सीमित नहीं रखा जाएगा। भवन के निचले तल पर जनसुविधा केंद्र, लाइब्रेरी, खान-पान तथा योग से जुड़ी सुविधाएं भी विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि केंद्र ऐसा बनाया जाएगा, जहां नागरिक अपने सरकारी कार्यों के साथ-साथ अध्ययन, स्वास्थ्य और अन्य उपयोगी गतिविधियों के लिए भी समय बिता सकें।

मोदी-योगी के सुशासन मॉडल को आगे बढ़ाने पर जोर

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के नागरिक-केंद्रित सेवा मॉडल की प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए किए गए सुशासन और जनसेवा के प्रयासों से मिलती है। प्रधानमंत्री की सोच रही है कि सरकार की योजनाओं और सेवाओं का वास्तविक लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरलता से पहुंचे। इसी भावना को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नगरीय सेवाओं के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंतर्गत भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मंत्री ए.के. शर्मा ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके राष्ट्र निर्माण एवं सुशासन के योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय राजभर, पूर्व विधायक उमेश पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, नगर पालिका परिषद के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.