TN

TotaRam News

What's Hot

अकबरपुर, अम्बेडकर नगर में ‘हर घर तिरंगा’ एवं स्वतंत्रता दिवस पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी आयोजित

Table of Content

चित्र प्रदर्शनी, तिरंगा रैली और जन-जागरूकता अभियान आयोजित

अम्बेडकर नगर/आजमगढ़। केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, आजमगढ़ द्वारा जनपद अम्बेडकरनगर के अकबरपुर में स्थित बी0 एन0 इण्टर कॉलेज में “हर घर तिरंगा एवं स्वतंत्रता दिवस” पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में जागरूकता चेतना रथ को कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्रा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

प्रचार वाहन के माध्यम से पम्फ्लेट्स और हैण्डबिल्स का भी वितरण किया गया

कार्यक्रम के दौरान आयोजित गोष्ठी में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ एमएलसी हरि ओम पांडेय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “हर घर तिरंगा” एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है। जिसका मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस आंदोलन की शुरुआत साल 2022 में की गई थी, जो अब एक वार्षिक राष्ट्रीय परंपरा बन चुका है। कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम के आयोजकों का धन्यवाद किया और छात्रों से देशभक्ति की शमा जलाये रखने का आह्वाहन किया।

दो दिवसीय चित्र-प्रदर्शनी सह जन-जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्रा द्वारा झण्डा रोहन किया गया एवं प्रेरणादायक भाषण दिया। चित्र प्रदर्शनी की सराहना करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान नागरिकों में राष्ट्र के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और एकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। कार्यक्रम में उपस्थित नगरपालिका परिषद अकबरपुर के अधिशासी अधिकारी राजमणि वर्मा ने स्वतंत्रता, एकता और राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका के महत्व पर जोर दिया।

तिरंगा रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया और ‘माय युवा भारत’ और ‘बाल विकास पुष्टाहार विभाग’ द्वारा स्टॉल भी लगाया गया। इस दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा रैली निकाला गया। जिसमें विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। कॉलेज के विद्यार्थियों के मध्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें विजेता 40 प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो, लखनऊ के पंजीकृत सांस्कृतिक दल प्रतिमा यादव द्वारा देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं आजमगढ़ के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी तारिक अज़ीज़ ने कार्यक्रम के आयोजन पर विस्तार से प्रकाश डाला और कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्रम भेंट किया। इस अवसर पर अशोक वर्मा, राकेश त्रिपाठी, अनुराग त्रिपाठी, सुखराम, जय प्रकाश, ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.