TN

TotaRam News

What's Hot

प्रत्येक मंगलवार अधिक से अधिक पौधे लगाकर लखनऊ को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने का लक्ष्य

Table of Content

प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वीर बहादुर सिंह पार्क में किया वृक्षारोपण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मंगलवार को इंदिरा भवन के सामने स्थित वीर बहादुर सिंह पार्क में पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और लखनऊ को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण किए जाने का आह्वान किया।
प्रभारी मंत्री ने पार्क का निरीक्षण करते हुए वहां की प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 10 अक्टूबर तक पार्क में समुचित प्रकाश व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कर ली जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि पूर्व में लखनऊ को वायु गुणवत्ता सूचकांक से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन नगर निगम लखनऊ तथा विभिन्न संस्थाओं के सामूहिक प्रयासों से आज शहर की वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को बनाए रखने और वायु गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर वृक्षारोपण तथा पौधों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।

हर मंगलवार लखनऊ में होगा वृक्षारोपण, नागरिकों से पौधों की देखभाल की अपील

प्रभारी मंत्री ने बताया कि नगर निगम लखनऊ द्वारा प्रत्येक मंगलवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। लखनऊ की महापौर और नगर निगम की पूरी टीम इस अभियान के प्रति प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक मंगलवार को अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं और रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के माध्यम से ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम किया जा सकता है। अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाए जाने से लखनऊ की हवा स्वच्छ होगी, पर्यावरण संतुलन मजबूत होगा और वायु गुणवत्ता सूचकांक को भी बेहतर बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार अथवा किसी एक संस्था का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण एक ऐसा पुनीत और अनुकरणीय कार्य है, जिसमें समाज के सभी वर्गों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेने की भी अपील की।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.