TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ के विकास नगर में झुग्गियों में भीषण आग

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थीं। आग लगते ही झुग्गियों में रखे गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना विकास नगर के पास, मारुति सुजुकी शोरूम के नजदीक की बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए। फिलहाल आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

झांसी को मिलेगा अत्याधुनिक अस्पताल, कैंसर मरीजों के लिए 100 बेड होंगे आरक्षित

लखनऊ/ झांसी। प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग अमित कुमार घोष द्वारा झांसी में झांसी एवं चित्रकूटधाम मण्डल में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं...

हैदर कैनाल पर एलिवेटेड रोड से शहर से कनेक्ट होगी वरूण विहार योजना

लखनऊ। आगरा एक्सप्रेस-वे पर प्रस्तावित एलडीए की अब तक की सबसे बड़ी आवासीय योजना ‘वरूण विहार’ मुख्य शहर से कनेक्ट होगी। इसके लिए हैदर कैनाल के समानांतर लगभग 11 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड विकसित की जाएगी। जिससे हजरतगंज से वरूण विहार का सफर मात्र 20 मिनट में पूरा होगा, जिसे अभी तय करने में 50...

ऐशबाग स्क्वायर में फ्लैट्स के लिए अब 30 अप्रैल तक करा सकेंगे पंजीकरण

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण के ऐशबाग स्क्वायर अपार्टमेंट में फ्लैट्स के लिए अब 30 अप्रैल, 2026 तक पंजीकरण कराया जा सकेगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पंजीकरण अवधि 15 दिन के लिए बढ़ा दी है। इस रेजिडेंशियल अपार्टमेंट में लगभग 1900 वर्गफिट क्षेत्रफल के कुल 384 प्रीमियम फ्लैट्स होंगे। पंजीकरण सिर्फ और सिर्फ एलडीए की...

समता मूलक समाज के प्रेरक थे डॉ. भीमराव अंबेडकर: मंत्री ए के शर्मा

मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने मऊ जनपद के भ्रमण के दौरान दुबारी, परसिया, महुआ सहित अन्य गांवों में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए जनसंवाद स्थापित किया।इस अवसर पर मंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि वे केवल भारतीय संविधान...

निर्माण श्रमिकों के हित में 187 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

लखनऊ। उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, लखनऊ द्वारा निर्माण श्रमिकों के हितार्थ संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के अन्तर्गत जनपद लखनऊ में, लखनऊ मण्डल का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन अवध शिल्प ग्राम वृन्दावन, सेक्टर-09, शहीद पथ, लखनऊ में किया गया। जिसमें लखनऊ मण्डल के जनपदः- लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, रायबरेली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.