TN

TotaRam News

What's Hot

निर्माण श्रमिकों के हित में 187 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

Table of Content

  • मंत्री अनिल राजभर ने दी शुभकामनाएं व योजनाओं को और प्रभावी बनाने के निर्देश

लखनऊ। उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, लखनऊ द्वारा निर्माण श्रमिकों के हितार्थ संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के अन्तर्गत जनपद लखनऊ में, लखनऊ मण्डल का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन अवध शिल्प ग्राम वृन्दावन, सेक्टर-09, शहीद पथ, लखनऊ में किया गया। जिसमें लखनऊ मण्डल के जनपदः- लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, रायबरेली एवं हरदोई जनपद के 187 जोड़े (हिन्दु जोड़े-176 एवं मुस्लिम जोड़े-11) का विधिवत सामूहिक विवाह का आयोजन कराया गया।


इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम एवं सेवायोजन मंत्री,अनिल राजभर द्वारा की गयी। अतिथिगणों द्वारा द्वीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया,कल्पना श्रीवास्तव, अपर श्रमायुक्त, लखनऊ क्षेत्र, लखनऊ द्वारा उक्त कार्यक्रम का प्रारम्भ करते हुए कार्यक्रम में आये सभी आगन्तुकों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। मा० मंत्री जी द्वारा अपने सम्बोधन में निर्माण श्रमिकों के कल्याण के प्रति सरकार की पूर्ण प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि कन्या विवाह सहायता योजना श्रमिक परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक सम्बल प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम है। अन्त में मंत्री द्वारा नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद दिया गया एवं पुष्प वर्षा भी की गयी।
कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान करते हुए अम्बेडकर नगर के कलाकारों द्वारा विवाह गीत प्रस्तुत किये गये जिसने पूरे आयोजन को पारम्परिक और भावनात्मक रूप से सराबोर कर दिया, जिसकी सभी लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम में राजेश्वर सिंह, विधायक, सरोजनी नगर, लखनऊ की प्रतिनिधि उपस्थित हुई, उनके द्वारा लखनऊ के नवविवाहित जोड़ों को वर-वधु को वस्त्र व 501 रूपये उपहार के रूप में दिया गया। उक्त कार्यक्रम में पूजा यादव, सचिव, उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, लखनऊ ने अपने वक्तव्य में कहा कि बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का उददेश्य निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। कन्या विवाह सहायता योजना के माध्यम से न केवल आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है बल्कि श्रमिक परिवारों को सम्मानजनक सामाजिक सहयोग भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से सन्चालित किया जायेगा।
उक्त कार्यक्रम में प्रशासन की ओर से मुख्य विकास अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, उपायुक्त, उद्योग, डी०सी० मनरेगा, जिला पूर्ति अधिकारी, पुलिस प्रशासन तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। इस अवसर पर अपर श्रमायुक्त,कल्पना श्रीवास्तव एवं अपर श्रमायुक्त, अनुपमा गौतम सहित सभी जनपदों के सहायक श्रमायुक्त एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी पात्र नवविवाहित जोड़ों को योजना के अन्तर्गत रु0-85 हजार की आर्थिक सहायता का प्रमाण पत्र दिया गया। यह आयोजन सामाजिक समरसता सहयोग और जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन विनीता जौहरी द्वारा किया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.