TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ की नवीन मंडी स्थल, सीतापुर रोड में वर्षों पुराने अतिक्रमण हटाए गए

Table of Content

नालियों की सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश में मंडी व्यवस्थाओं को प्रभावी, पारदर्शी, स्वच्छ, अतिक्रमणमुक्त एवं किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उ०प्र०, लखनऊ जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में नवीन मंडी स्थल, सीतापुर रोड, लखनऊ में विशेष सफाई एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

मंडी सचिव सुभाष सिंह के स्वयं के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के दौरान मंडी परिसर में वर्षों से अराजक तत्वों द्वारा नालियों के ऊपर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। साथ ही, चोक नालियों की सफाई कराते हुए जल निकासी की व्यवस्था को सुचारु किया गया। इससे मंडी परिसर में स्वच्छता एवं आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी तथा किसानों और व्यापारियों को सुविधा प्राप्त होगी।

दो दिन मुनादी के बाद हटाया अतिक्रमण, पुलिस बल के साथ कार्रवाई

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पूर्व व्यापारियों एवं किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चिन्हित स्थानों पर लगातार दो दिनों तक लाउडस्पीकर के माध्यम से अतिक्रमण हटाने की घोषणा की गई। इसके उपरांत संबंधित व्यापारियों को अवैध कब्जे स्वयं हटाने के लिए नोटिस भी जारी किए गए। अभियान के दौरान कुछ अराजक तत्वों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करने तथा घेराव का प्रयास किया गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की सहायता से मंडी सचिव द्वारा मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया गया और अभियान को सुचारु रूप से जारी रखा गया।

निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उ०प्र०, जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मंडी परिसरों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। मंडी परिसरों में किसानों एवं व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सुचारु आवागमन एवं जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.