TN

TotaRam News

What's Hot

गोमती नगर विस्तार में जश्न मैरिज लाॅन समेत सात अवैध निर्माण सील

Table of Content

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सोमवार को गोमती नगर विस्तार, चिनहट व बी0बी0डी0 थानाक्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से निर्मित जश्न मैरिज लाॅन समेत 07 अवैध निर्माण सील किये गये।
प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि रोहित कुरिच व अन्य द्वारा गोमती नगर विस्तार के कौशलपुरी में खरगापुर रोड पर लगभग 2500 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर अवैध रूप से जश्न मैरिज लाॅन का निर्माण कराया गया था। इसी तरह आर0के0 शुक्ला व अन्य द्वारा हासेमऊ में लगभग 400 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से रो-हाउस भवनों का निर्माण कराया जा रहा था। मानकों के विपरीत किये गये उक्त निर्माण कार्य के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे। जिसके अनुपालन में उक्त दोनों अवैध निर्माणों को सील कर दिया गया।
जोनल अधिकारी ने बताया कि इसके अतिरिक्त गोमती नगर विस्तार, चिनहट व बी0बी0डी0 थानाक्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान जयंत यादव, सर्वेश सिंह, प्रमोद, रतन अग्रवाल, अरविंद शर्मा, नेहा शर्मा, अविनाश सिंह व अन्य द्वारा किये जा रहे पांच अवैध निर्माणों को सील किया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एलडीए की चार दशक पुरानी आवासीय योजनाओं का बदलेगा स्वरूप

लखनऊ। लखनऊ में दशकों पहले विकसित आवासीय योजनाओं का स्वरूप बदलेगा। जहां सीमित सुविधाओं के बीच सिर्फ जी प्लस थ्री स्ट्रक्चर के भवन बने हैं, वहां अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस गगनचुंबी इमारतें बनेंगी। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अपनी पुरानी आवासीय योजनाओं के री-डेवलपमेंट की दिशा में काम शुरू कर दिया है।एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने...

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने कैडेटों के लिए राष्ट्रव्यापी साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया

डेस्क। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से कैडेटों को साइबर जागरूकता, डिजिटल स्वच्छता और व्यावहारिक साइबर सुरक्षा कौशल में संरचित प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए व्यापक साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया है। एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स और एनआईईएलआईटी के महानिदेशक डॉ....

देवरिया में चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा

संजय मिश्र। देवरिया। देवरिया जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां चोरी के संदेह में दो युवकों के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में सोमवार को चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। जानकारी...

जन समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने कैम्प कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित, प्रभावी एवं संतोषजनक समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।जनता दर्शन के दौरान उप...

बुद्ध का मार्ग ही विश्व का समाधान

लखनऊ। विश्व शांति के पावन संदेश के साथ बौद्ध भिक्षुओं एवं पूज्य भन्तेगणों द्वारा राजधानी लखनऊ में एक भव्य शांति मार्च का आयोजन किया गया। यह शांति मार्च डॉ. अम्बेडकर महासभा कार्यालय, विधानसभा मार्ग से प्रारंभ होकर हजरतगंज चौराहा होते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कैम्प कार्यालय, 7- कालिदास मार्ग तक निकाला गया।उप...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.