TN

TotaRam News

What's Hot

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया सीएचसी चिनहट का औचक निरीक्षण

Table of Content

लखनऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एन.बी. सिंह ने 12 अप्रैल, रविवार रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चिनहट का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आईपीडी, ओटी, प्रसूति वार्ड का अवलोकन किया। प्रसूति वार्ड में चार प्रसूताएं भर्ती पाई गईं। पीने के पानी की व्यवस्था भी सुचारू पाई गई तथा स्टाफ की उपस्थिति के साथ लगभग सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं भी उपलब्ध थीं | इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित अभिलेखों का भी निरीक्षण किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान सीएचसी चिनहट में व्यवस्थाएं पहले से बेहतर पाई गईं। स्टाफ की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, पेयजल व्यवस्था में सुधार दिखा है, लेकिन साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई। इस संबंध में कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पूर्व में चिन्हित कमियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे जिन पर कार्रवाई की गई है। अभी और सुधार की जरूरत है। आगे भी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण किए जाएंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

BBA Tourism and Hospitality Course 2026: क्रूज टूरिज्म, एयरलाइंस और होटल मैनेजमेंट में करियर का सुनहरा अवसर

टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर लखनऊ। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संचालित मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट (एमकेआईटीएम), लखनऊ में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए बीबीए इन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। लखनऊ विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त यह त्रिवर्षीय कोर्स...

काशी का संकट मोचन मंदिर: 400 साल पुराना हनुमान मंदिर, जिसे तुलसीदास ने स्थापित किया था

जानिए तुलसीदास और हनुमान जी से जुड़ी मान्यताएं बड़े मंगल विशेष | संजय मिश्र, वाराणसी। वाराणसी। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के अवसर पर काशी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। वाराणसी के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिने जाने वाले इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां सच्चे...

तेलंगाना स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

विकास के लिए जताई प्रतिबद्धता Totaram.news. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर तेलंगाना के लोगों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि तेलंगाना के लोग अपनी नवाचार और उद्यमशीलता की भावना के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने राज्य की गौरवशाली संस्कृति और साहस एवं दृढ़ संकल्प के इतिहास...

एनएचआरसी ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में 53 मातृ मृत्यु मामले का लिया स्वतः संज्ञान, सरकार से मांगी रिपोर्ट

मुख्य सचिव को जारी किया नोटिस Totaram.news. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, भारत (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच एक वर्ष में प्रसव पूर्व और प्रसवोत्तर अवधि में 53 गर्भवती महिलाओं की मृत्यु से संबंधित एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। इन मृत्‍यु का मुख्य कारण...

सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बना उत्तर प्रदेश

PM Surya Ghar योजना में राष्ट्रीय सम्मान लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अग्रणी पहचान स्थापित की है। भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम “पीएम सूर्य घर के दो वर्ष :...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.