TN

TotaRam News

What's Hot

किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण शुरू

Table of Content

लखनऊ। महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से किशोरियों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जनपद में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने बताया कि अक्सर इस कैंसर की पहचान देर से होती है, ऐसे में बचाव ही सबसे प्रभावी उपाय है और इसी उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है।
जनपद में 17 मार्च से वीरांगना अवन्तीबाई जिला महिला चिकित्सालय में तथा 7 अप्रैल से सभी 19 शहरी एवं ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) (बेहटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को छोड़कर )पर एचपीवी टीकाकरण प्रारंभ कर दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि यह तीन माह का विशेष अभियान है। इसके तहत उन किशोरियों को पात्र माना गया है, जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन पूरा कर लिया है, लेकिन 15 वर्ष की आयु पूरी नहीं की है। साथ ही, वे किशोरियां जो अभियान शुरू होने की तिथि से 90 दिनों के भीतर 15 वर्ष की होने वाली हैं, उन्हें भी इसमें शामिल किया गया है।
सभी पात्र किशोरियों को गार्डासिल वैक्सीन की सिंगल डोज दी जाएगी, जो एचपीवी के चार प्रमुख स्ट्रेन—06, 11, 16 और 18—से सुरक्षा प्रदान करती है। अभियान का लक्ष्य जनपद की लगभग 60 हजार किशोरियों का टीकाकरण करना है, जो कुल जनसंख्या का लगभग एक प्रतिशत है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के दौरान सभी कार्यदिवसों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। तीन माह की अवधि पूर्ण होने के बाद यह टीका नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक बुधवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। टीकाकरण पूर्णतः स्वैच्छिक है और इसके लिए अभिभावकों की सहमति अनिवार्य है। अभिभावक यू-विन पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण कर डिजिटल सहमति दे सकते हैं। इंटरनेट की उपलब्धता न होने पर लिखित सहमति ली जाएगी, जिसे बाद में पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। आयु सत्यापन के लिए जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड अथवा स्कूल आईडी कार्ड मान्य होंगे। टीकाकरण प्रमाणपत्र भी यू-विन पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकेगा।
अभियान के क्रियान्वयन में शिक्षा विभाग एवं आईसीडीएस विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि एचपीवी टीका पूर्णतः सुरक्षित है। टीकाकरण के बाद यदि बुखार, सिरदर्द, मतली या चक्कर जैसे हल्के लक्षण दिखाई देते हैं, तो पैरासिटामोल दी जा सकती है तथा पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लेने की सलाह दी जाती है। इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द, सूजन या लालिमा होने पर बर्फ से सिकाई लाभकारी रहती है। अब तक किसी भी किशोरी में टीके से संबंधित गंभीर प्रतिकूल प्रभाव की सूचना नहीं मिली है।
अंत में उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है, जिसका टीकाकरण के माध्यम से प्रभावी बचाव संभव है। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों का एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें भविष्य में इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। टीका निःशुल्क है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.