TN

TotaRam News

What's Hot

छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में न रहे कोई कमी : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री

Table of Content

छठ घाटों पर स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल, चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को छठ महापर्व के दृष्टिगत महापौर सुषमा खर्कवाल एवं नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ लखनऊ के झूलेलाल घाट एवं मेहंदी घाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने घाटों पर स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल, चिकित्सा एवं सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मंत्री ने झूलेलाल घाट पर प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अतिरिक्त लाइटिंग लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाटों के साथ ही संपर्क मार्गों, सीढ़ियों एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विद्युत विभाग के अधिकारी निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखें तथा आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्था भी तैयार रखें। इसके पश्चात मंत्री ने मेहंदी घाट पहुंचकर साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सफाई मित्रों के अथक परिश्रम और समर्पण से ही घाटों को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाया जा रहा है। छठ महापर्व को सफल बनाने में इनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाटों पर नियमित सफाई, शुद्ध पेयजल, शौचालय, चेंजिंग रूम, हेल्प डेस्क, प्राथमिक चिकित्सा एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग, भीड़ प्रबंधन एवं आवागमन की सुचारु व्यवस्था रखी जाए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। मंत्री ने कहा कि छठ महापर्व हमारी लोक आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक परंपरा का महान पर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को भव्य, दिव्य एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि छठ महापर्व हमारी लोक आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। नगर निगम द्वारा घाटों की स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

सारनाथ में 22 से 24 नवंबर तक होंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन, जुटेंगे देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालु

साल में दो बार बुद्ध पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा पर होते हैं अवशेषों के दर्शन लखनऊ/वाराणसी। सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार की 95वीं वर्षगांठ इस बार विशेष आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनेगी। इस अवसर पर 22 से 24 नवंबर तक भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया...

UP TGT भर्ती 2026: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 नवंबर तक करें आवेदन

30 नवम्बर तक मिलेगा आवेदन में संशोधन का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 07/2026 प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टी.जी.टी.) की गतिमान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उच्च न्यायालय में योजित याचिका संख्या 18985/2026 (आशुतोष...

प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर को होगा विशेष अभियान दिवस

आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (17 नवम्बर से 16 दिसम्बर) में नागरिकों की सुविधा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.