TN

TotaRam News

What's Hot

एलडीए की वशिष्ठ नगर योजना बनेगी स्टेट कैपिटल रीजन का ग्रोथ इंजन

Table of Content

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत आगरा एक्सप्रेस-वे पर 1035 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जाएगी योजना

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण आगरा एक्सप्रेस-वे पर लगभग 1035 एकड़ क्षेत्रफल में वशिष्ठ नगर योजना विकसित करेगा। यह योजना न सिर्फ उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन में औद्योगिक, लॉजिस्टिक्स व आर्थिक गतिविधियों को गति देगी, बल्कि राजधानी को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन से जोड़ेगी।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि योजना का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। इसे मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत विकसित किया जाएगा, जिसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। वशिष्ठ नगर योजना में विश्वस्तरीय औद्योगिक अवसंरचना विकसित होने से बाहरी निवेश आकर्षित होगा और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि स्टेट कैपिटल रीजन के विजन को साकार करने के लिए जरूरी है कि क्षेत्र में बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित किये जाएं। इसके लिए औद्योगिक विकास, निर्बाध कनेक्टिविटी, सतत विकास तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वशिष्ठ नगर योजना की रूपरेखा तैयार की गयी है। जिसमें आधुनिक औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स हब, उत्कृष्ट रोड नेटवर्क, विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना तथा पर्यावरणीय संतुलन पर विशेष बल दिया गया है।

बेहतरीन कनेक्टिविटी का मिलेगा लाभ

उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि वशिष्ठ नगर योजना आगरा एक्सप्रेस-वे, मोहन रोड, लिंक एक्सप्रेस-वे तथा वरुण विहार योजना जैसे महत्वपूर्ण कॉरिडोर से सीधे कनेक्ट होगी। इससे उद्योग, वेयरहाउसिंग, लॉजिस्टिक्स एवं परिवहन क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि योजना में अंतरराष्ट्रीय बस टर्मिनल भी विकसित किया जाएगा।

इन गांवों की जमीन चिन्हित

उपाध्यक्ष ने बताया कि आगरा एक्सप्रेस-वे के एक तरफ वरूण विहार योजना और दूसरी तरफ वशिष्ठ नगर योजना विकसित की जाएगी। वशिष्ठ नगर के लिए ग्राम-रेवरी, भलिया, गहलवारा, आदमपुर इन्दवारा, बहरू एवं जलियामऊ की लगभग 1035 एकड़ भूमि चिन्हित की गयी है। शासन से मंजूरी मिलते ही किसानों से सहमति व अन्य माध्यमों के आधार पर योजना के लिए भूमि जुटाव का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भूमि संकलित करने में लगभग 1328 करोड़ रूपये व्यय किये जाएंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार, ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार

मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन लखनऊ/मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा अब मां विंध्यवासिनी मंदिर से आगे बढ़कर संपूर्ण ‘विंध्य त्रिकोण’ तक विस्तारित हो रहा है। मां विंध्यवासिनी, मां काली खोह और मां अष्टभुजा मंदिरों में वर्ष 2025 के दौरान कुल करीब...

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.