TN

TotaRam News

What's Hot

केजीएमयू में जेरियाट्रिक एवं मनोरोग मरीजों के लिए समर्पित एचआरएफ दवा काउंटर शुरू

Table of Content

अब अस्पताल परिसर में ही मिलेंगी रियायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं, बुजुर्ग और मानसिक रोगियों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर

लखनऊ। जेरियाट्रिक एवं मनोरोग मरीजों को अब दवाओं के लिए अस्पताल से बाहर चौक अथवा निजी मेडिकल स्टोरों तक नहीं जाना पड़ेगा। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में इस लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता को पूरा करते हुए माननीय कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने जेरियाट्रिक मेंटल हेल्थ एवं मनोरोग विभाग तथा जेरियाट्रिक आईसीयू के लिए समर्पित हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) दवा काउंटर का उद्घाटन किया।

अब तक जेरियाट्रिक एवं मनोरोग विभाग के आसपास दवाओं की कोई भी दवा दुकान उपलब्ध नहीं थी। परिणामस्वरूप मरीजों एवं उनके परिजनों को चिकित्सकों द्वारा लिखी गई दवाएं खरीदने के लिए अस्पताल परिसर से बाहर चौक क्षेत्र अथवा अन्य निजी मेडिकल स्टोरों तक जाना पड़ता था। विशेष रूप से बुजुर्ग एवं मानसिक रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए यह काफी असुविधाजनक, समय लेने वाला तथा आर्थिक रूप से बोझिल था।

केजीएमयू में दवा सुविधा का विस्तार

नए एचआरएफ दवा काउंटर की स्थापना से अब मरीजों को अस्पताल परिसर में ही गुणवत्तापूर्ण, प्रमाणित एवं रियायती दरों पर दवाएं उपलब्ध होंगी। प्रतिदिन लगभग 1,000 मरीज जेरियाट्रिक एवं मनोरोग ओपीडी में उपचार हेतु आते हैं, जबकि बड़ी संख्या में फॉलो-अप मरीज भी नियमित रूप से यहां परामर्श लेने पहुंचते हैं। यह सुविधा शीघ्र प्रारंभ होने वाली जेरियाट्रिक आईसीयू के मरीजों के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी, जहां आवश्यक जीवनरक्षक एवं अन्य महत्वपूर्ण दवाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि मरीजों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती दवाएं उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि एचआरएफ सेवाओं का निरंतर विस्तार मरीजों को बेहतर एवं सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

एचआरएफ के अध्यक्ष प्रो. कुमार शांतनु ने कहा, कि “एचआरएफ का उद्देश्य प्रत्येक मरीज को अस्पताल परिसर में ही गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती दवाएं उपलब्ध कराना है। जेरियाट्रिक एवं मनोरोग के अधिकांश मरीजों को लंबे समय तक नियमित दवाओं की आवश्यकता होती है। अब उन्हें दवाओं के लिए अस्पताल से बाहर चौक या अन्य निजी मेडिकल स्टोरों पर नहीं जाना पड़ेगा। यह काउंटर समय, धन और अनावश्यक भागदौड़ की बचत करेगा तथा आगामी जेरियाट्रिक आईसीयू के मरीजों को भी निर्बाध दवा उपलब्ध कराएगा।”

रोगी हित में एचआरएफ की नई पहल

एचआरएफ के फैकल्टी इंचार्ज प्रो. बलेन्द्र पी. सिंह ने कहा, “इस काउंटर की स्थापना मरीजों की वास्तविक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए की गई है। हमारा प्रयास है कि आवश्यक दवाएं लगातार उपलब्ध रहें ताकि किसी भी मरीज को अस्पताल से बाहर जाकर दवा खरीदने की आवश्यकता न पड़े। इससे उपचार की निरंतरता, मरीजों की सुविधा तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।”

एचआरएफ के मीडिया इंचार्ज प्रो. के.के. सिंह ने कहा, “केजीएमयू का एचआरएफ लगातार अपनी सेवाओं का विस्तार कर रहा है ताकि प्रत्येक मरीज को अस्पताल परिसर में ही उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणित दवाएं उपलब्ध हो सकें। जेरियाट्रिक एवं मनोरोग विभाग के लिए यह नया एचआरएफ काउंटर रोगी हित में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और आगामी जेरियाट्रिक आईसीयू को भी इससे बड़ी सुविधा मिलेगी।”

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ चिकित्सकों, विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों, एचआरएफ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की तथा इस पहल को बुजुर्ग एवं मनोरोग मरीजों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और रोगी-केंद्रित पहल बताया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.