TN

TotaRam News

What's Hot

Lucknow LDA Anant Nagar Housing Scheme में 460 प्लॉट, 8,229 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Table of Content

785 एकड़ की इस योजना में लगभग डेढ़ लाख लोगों को मिलेगा आशियाना

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की अनंत नगर आवासीय योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। योजना में पांचवें चरण में 460 भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था। पंजीकरण बंद होने के अंतिम दिन बुधवार को शाम 7ः00 बजे तक 8,229 लोगों ने सफलतापूर्वक आवेदन करते हुए पंजीकरण कराया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि लॉटरी के माध्यम से भूखण्डों का आवंटन किया जाएगा, जिसके लिए तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।

मोहान रोड पर 785 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अनंत नगर योजना में लगभग डेढ़ लाख लोगों के आशियाने का सपना साकार होगा। योजना का विकास अंतरराष्ट्रीय मानकों के अंतर्गत ग्रिड पैटर्न पर किया जा रहा है। जिसमें चौड़ी सड़कों के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए भूमिगत केबल बिछायी जा रही हैं। योजना में बड़े हिस्से में एडुटेक सिटी विकसित की जाएगी। वहीं, लगभग 130 एकड़ भूमि पर पार्कों व ग्रीन स्पेस का विकास किया जाएगा, जोकि योजना को पर्यावरण के अनुकूल एक हरा-भरा क्षेत्र बनाएगा।

आशीष खण्ड के भूखण्डों के लिए खुला था पंजीकरण

अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि अनंत नगर योजना में पहले 04 चरणों में लगभग 1700 भूखण्डों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया गया है, जिसमें 35 हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया था। पांचवें चरण में आशीष खण्ड के 460 भूखण्डों के लिए 09 अगस्त से 09 सितम्बर, 2026 के मध्य ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने दिलचस्पी दिखाते हुए रजिस्ट्रेशन कराया है।

तीन श्रेणी के हैं भूखण्ड

अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि आशीष खण्ड के ये 460 भूखण्ड 03 श्रेणी के हैं। इसमें 200 वर्गमीटर के 23, 162 वर्गमीटर के 12 और 112.5 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 425 भूखण्ड शामिल हैं।

अनंत नगर योजना की विशेषताएं

  • उत्कृष्ट सडकों का नेटवर्क
  • 130 एकड़ में ग्रीन स्पेस
  • स्वच्छ जल आपूर्ति
  • भूमिगत लाइनों से निर्बाध विद्युत आपूर्ति
  • ईवी चार्जिंग स्टेशन
  • सामुदायिक केन्द्र
  • सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट
  • जीरो लिक्विड डिस्चार्ज

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.