TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी एफडीआई नीति के तहत उन्नाव में ₹2,078 करोड़ के निवेश से ’क्राउन पैकेजिंग’ के पहले भारतीय प्लांट का भूमिपूजन’

Table of Content

’उन्नाव में क्राउन का ₹2,078 करोड़ का संयंत्र 1,500 से अधिक रोजगार सृजन होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की आकर्षक एफडीआई (FDI) नीति 2023 के सकारात्मक परिणाम धरातल पर दिखने लगे हैं। वैश्विक पैकेजिंग दिग्गज ‘क्राउन होल्डिंग्स‘ की भारतीय इकाई ‘क्राउन पैकेजिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड‘ ने बुधवार को उन्नाव स्थित ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर‘ (IMLC) में अपने पहले ग्रीनफील्ड एल्युमिनियम बेवरेज कैन विनिर्माण संयंत्र का भूमिपूजन किया। 2,078.44 करोड़ रूपये के कुल निवेश वाली यह परियोजना भारत में क्राउन होल्डिंग्स का पहला विनिर्माण संयंत्र है।

उन्नाव आईएमएलसी के प्लॉट नंबर 4 पर लगभग 40 एकड़ में स्थापित होने वाला यह अत्याधुनिक संयंत्र देश के तेजी से बढ़ते पेय पदार्थ (Beverage) उद्योग की मांग को पूरा करेगा। इस परियोजना से 200 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और 1,500 से अधिक को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। इसके साथ ही लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग, परिवहन, रखरखाव और स्थानीय आपूर्तिकर्ता नेटवर्क (Vendor Network) के क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर नए अवसर पैदा होंगे।

उन्नाव में क्राउन परियोजना से बढ़ेंगे निवेश और रोजगार के अवसर

भूमि पूजन समारोह में औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी ने कहा, प्रदेश में केवल तेजी से फैक्ट्रियों का पंजीकरण ही नहीं हो रहा हैं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं। उन्नाव में क्राउन की यह परियोजना इसका एक उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के उत्तर प्रदेश के औद्योगिक इकोसिस्टम पर बढ़ते भरोसे को दर्शाती है। उन्होंने कहा, “हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के विजन को साकार करने की दिशा में सही रास्ते पर हैं।” उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां प्रदेश की 36 से अधिक क्षेत्रीय नीतियों और प्रोत्साहनों का लाभ उठा रही हैं।


 
क्राउन पैकेजिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का गठन मार्च 2026 में हुआ था। यह क्राउन होल्डिंग्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और इसका पंजीकृत कार्यालय लखनऊ में है। परियोजना का मूल्यांकन उत्तर प्रदेश की एफडीआई, फॉर्च्यून ग्लोबल 500 एवं फॉर्च्यून इंडिया 500 कंपनियों के लिए निवेश प्रोत्साहन नीति-2023 के तहत किया गया है। संयंत्र की प्रारंभिक स्थापित क्षमता 116.2 करोड़ कैन प्रतिवर्ष होगी, जिसे बढ़ाकर 178.6 करोड़ कैन किया जा सकेगा। पहले वर्ष में करीब 67 करोड़ कैन के उत्पादन का अनुमान है, जो नौवें और दसवें वर्ष तक बढ़कर लगभग 170 करोड़ कैन प्रतिवर्ष हो जाएगा।

UP का औद्योगिक आधार होगा मजबूत

उत्तर प्रदेश में ऐसे बड़े निवेश औद्योगिक आधार को विस्तार दे रहे हैं। विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स और सहायक उद्योगों के साथ रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिलने के साथ उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय और वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा भी मजबूत हो रही है।

भूमि पूजन समारोह में अवस्थापना व औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना व औद्योगिक विकास आलोक कुमार, स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार सिंह और इन्वेस्ट यूपी के एसीईओ शशांक चौधरी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। क्राउन होल्डिंग्स की ओर से ईवीपी एवं सीओओ दजल्मा नोवाएस जूनियर और प्रेसिडेंट, क्राउन बेवकैन ईएमईए मार्क केचेसन ने हिस्सा लिया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.