TN

TotaRam News

What's Hot

नैमिष नगर में चला बुलडोजर, 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Table of Content

  • एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-4 एवं जोन-3 की टीम ने की कार्रवाई

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शनिवार को नैमिष नगर योजना में अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 50 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही 07 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। वहीं, काकोरी में 30 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की गयी और 02 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये गये। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन-3 एवं जोन-4 की टीम ने की।
प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि सीतापुर रोड पर नैमिष नगर योजना लांच की जानी है। जिसके लिए किसानों से सहमति के आधार पर भूमि खरीदी जा रही है। योजना में निजी विकासकर्ताओं द्वारा अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में शनिवार को ग्राम-सैदापुर, कमलापुर, फर्रूखाबाद, भौली में अभियान चलाया गया। इस दौरान गंगाराम, राम नरेश, जितेन्द्र वर्मा, वंशराज यादव, मेंहदी हसन, मोहम्मद इमरान बेग, रामेश्वर यादव व अन्य द्वारा लगभग 50 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही 07 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

काकोरी में 30 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि काकोरी के ग्राम-शिवरी में अभियान चलाया गया। इस दौरान सोनू सम्राट, गणेश, मुलायम सिंह, राजू, राहुल कुमार व अन्य द्वारा लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा काकोरी के ग्राम-बेहटा में बृजेश पाल व लालू यादव द्वारा निर्मित किये जा रहे 02 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये गये।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बजरंगबली की कृपा से जीवन में आएगी शक्ति, शांति और सफलता

पंडित नारायण दत्त तिवारी। देवरिया। मंगलवार का दिन संकटमोचन, पवनपुत्र श्री हनुमान जी की उपासना के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। यह दिन विशेष रूप से उन भक्तों के लिए महत्वपूर्ण है, जो अपने जीवन से दुख, भय, नकारात्मकता और बाधाओं को दूर करना चाहते हैं। सच्चे मन, श्रद्धा और विश्वास के...

जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-7 में 21 अप्रैल को भी लगेगा ओटीएस कैम्प

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण में सोमवार को 85 आवंटियों ने एकमुश्त समाधान योजना (ओ0टी0एस0) के लिए आवेदन किया। इस दौरान हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारियों द्वारा लोगों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही ऑनलाइन फार्म भरने में आवंटियों को सहयोग प्रदान किया गया। इसे मिलाकर अभी तक ओटीएस के 110 आवेदन प्राप्त...

नीति आयोग ने “ट्रेड वॉच क्वार्टरली” का सातवां अंक जारी किया

डेस्क। नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने आज नई दिल्ली में वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) के “ट्रेड वॉच क्वार्टरली ” प्रकाशन का नवीनतम अंक जारी किया। नीति आयोग के सदस्य अरविंद विरमानी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इसे जारी किया गया।वैश्विक व्यापार में निरंतर व्यापक आर्थिक और भू-राजनीतिक...

सौ संगठन आधार के ऑफलाइन सत्यापन में शामिल

डेस्क। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण में तीन महीनों के भीतर कम से कम सौ संगठन ओवीएसई के रूप में पंजीकृत हुए हैं। यह उपलब्धि आधार ऑफलाइन तंत्र के माध्यम से सुरक्षित, सहमति-आधारित और कागज रहित सत्यापन को सक्षम बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम है – जिसके माध्यम से सेवा प्रदाताओं और आम जनता दोनों को...

कुशीनगर पर्यटन विकास के लिए 694 लाख स्वीकृत

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के अंतर्गत गोरखपुर मण्डल के जनपद कुशीनगर की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की पर्यटन विकास की परियोजनाओं के लिए 1031.70 लाख रूपये की धनराशि के प्रशासकीय स्वीकृत के सापेक्ष 11 परियोजनाओं के लिए 694 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इसके लिए सीएनडीएस को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.