/ Nov 23, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

चिनहट के जुग्गौर में अवैध प्लाटिंग तोड़ने गयी एलडीए टीम को घेरा

Table of Content

लखनऊ। चिनहट के जुग्गौर में सोमवार को अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची एलडीए की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। स्थल पर अवैध रूप से विकास कार्य करते हुए रो-हाउस बना रहे बिल्डर व उसके सहयोगियों ने अभियंताओं व कर्मचारियों पर हमला करने का प्रयास किया। हालांकि टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। इसके अलावा सैरपुर व खदरा में 03 अवैध निर्माण सील किये गये।

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि गौतम सिंह व अन्य द्वारा चिनहट के ग्राम-जुग्गौर में किसान पथ के पास लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। इसके अंतर्गत स्थल पर अवैध रूप से 03 रो-हाउस भवनों का निर्माण कार्य भी कराया जा रहा था। उक्त अनियोजित विकास कार्य के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे।

जिसके अनुपालन में सोमवार को प्रवर्तन जोन-1 के अवर अभिंयता विपिन बिहारी राय एवं राहुल विश्वकर्मा टीम के साथ मौके पर कार्रवाई करने पहुंुचे। टीम ने मशीनों के माध्यम से ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया, जिसमें स्थल पर विकसित की गयी सड़क, नाली, भूखण्डों के डिमार्केशन के लिए ईंट से किये गये चिनाई आदि के कार्य को ध्वस्त किया गया। इस क्रम में अवैध रो-हाउस भवनों को भी ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही थी। तभी कुछ अज्ञात लोग मौके पर पहुंच गये और ध्वस्तीकरण अभियान को तुरंत रोकने के लिए दबाव बनाने लगे। कार्रवाई जारी रखने पर लोगों ने टीम का घेराव करके हमला करने का प्रयास किया। विरोध के चलते ध्वस्तीकरण अभियान को रोकना पड़ा।

जोनल अधिकारी ने बताया कि पुनः तिथि निर्धारित करके पुलिस बल के सहयोग से मौके पर अभियान चलाकर समस्त अवैध निर्माण ध्वस्त किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि किसान पथ के आसपास वेलनेस सिटी से आच्छादित क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर सभी अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया जाएगा।

सैरपुर और खदरा में 03 अवैध निर्माण सील
प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि शिव मंगल प्रसाद व अन्य द्वारा सैरपुर में आई0आई0एम0 रोड स्थित ग्राम-पलहरी में अवैध रूप से दुकानों व भवन का निर्माण कराया जा रहा था। इसी तरह रैथा रोड पर आदित्य इंटरप्राइजेज के प्रबंधक द्वारा अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। वहीं, मोहम्मद शाजिद खान व अन्य द्वारा खदरा, फैजुल्लागंज में अवैध रूप से आवासीय भवन का निर्माण कराया जा रहा था। एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे इन तीनों अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, 23 से 26 नवंबर तक दिखेगी देश-विदेश की जनजातीय संस्कृति

कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी आएंगे लखनऊ लखनऊ। जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क...

28 एवं 29 नवंबर को अभियान दिवसों में भी मिलेगा मतदाता सूची में नाम जांचने एवं जुड़वाने का अवसर

प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आगामी विशेष अभियान दिवसों में भी बीएलओ रहेंगे उपस्थित लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज 22 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता...

UP Assistant Professor Answer Key 2026 जारी, 29 नवंबर तक उत्तरकुंजी पर आपत्ति का मौका

अभ्यर्थी 22 से 29 नवम्बर की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) चयन परीक्षा की 19 एवं 20 नवम्बर...

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.